संवादाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
अतुल राय
वाराणसी। सहायक आयुक्त सहकारिता सोमी सिंह के निर्देश पर एडीओ सहकारिता अवधेश सिंह ने आयर और हरहुआ धान क्रय केन्द्र का निरीक्षण किया।निरीक्षण मे आयर क्रय केन्द्र पर 86 किसानो से 3742 कुंतल खरीद हो चुकी है।क्रय प्रभारी दुर्गा प्रसाद मिश्र ने बताया कि अभी तक 3000 कुंतल से अधिक धान की डिलीवरी हो चुकी है।क्रय केन्द्र प्रभारी ने बताया कि अभी तक 81 किसानो के खाते मे धान के मूल्य का भुगतान हो चुका है।हरहुआ बीपैक्स पर संचालित क्रय केन्द्र के निरीक्षण मे 79 किसानो से 7100 कुंतल धान खरीद पाई गई।केन्द्र प्रभारी अभय कुमार सिंह 'सोनू' ने बताया कि 5450 कुंतल धान की डिलीवरी हो चुकी है।एडीओ सहकारिता अवधेश सिंह ने कहा कि अभियान मे बोरों और धनराशि की सतत उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है ।सभी किसानो का भुगतान 48 घंटे के भीतर सुनिश्चित किया जा रहा है।केन्द्र से किसी भी किसान को निराश लौटने नही दिया जाएगा।डिलीवरी कार्य तेज कर दी गई है।निरीक्षण के समय भरत मिश्र,जितेन्द्र पांडेय,रमेश तिवारी,द्वारिका प्रसाद उपस्थित रहे।