UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

धान खरीद न करने वाले केन्द्रो पर होगी कठोर कार्रवाई :देवेंद्र कुमार सिंह

Updated on: 03 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

सोनभद्र जनपद मे सहकारिता विभाग के धान क्रय केन्द्रो पर खरीद मे शुरूआती तेजी के बाद आई सुस्ती को सहायक आयुक्त सोनभद्र देवेंद्र कुमार सिंह ने गंभीरता से लिया है।कुछ केन्द्रो पर डिलीवरी के अभाव मे तो कहीं तकनीकी समस्या के कारण धान खरीद प्रभावित हुई है।

सहायक आयुक्त सहकारिता के निर्देश पर एडीसीओ सदर अवधेशसिंह ने मंगलवार को कई धान क्रय केंद्रो का भ्रमण किया। बीपैक्स बटबंतरा धान क्रय केंद्र पर 39 किसानो से 1631.20 कुंटल धानखरीद पाई गई।डिलीवरी शून्य। केन्द्र प्रभारी प्रदीप सिंह को खरीद मे तेजी लाने के निर्देश दिए गए। गयारतवल बीपैक्स पर 43 किसानो से 2263.60 कुंटल खरीद पाई गई।यहाँ भी डिलीवरी शून्य पाई गई। केन्द्र प्रभारी महेंद्र सिंह पटेल ने बताया कि तकनीकी समस्या के कारण दो दिनो से अंगूठा नही लग पाई रहा था।आज पुनः खरीद जारी होगी।

बीपैक्स रामपुरी उर्फ तरावाँ मे 39 किसानो से 3088 कुंटल धान खरीद हुई है। केन्द्र प्रभारी उमेश सिंह ने बताया कि डिलीवरी न होने के कारण गोदाम मे जगह नही है इसलिए कई दिनो से खरीद बंद है। एडीसीओ सदर ने संबंधित मिलर को तत्काल नियमानुसार धान उठान के निर्देश दिए। नई बाजार संघ मे 3720 कुंटल की खरीद हो चुकी है तथा आज भी निरीक्षण के दौरान खरीद की जा रही थी।

एडीसीओ सदर ने सभी केन्द्र प्रभारियो को निर्देशित किया कि प्रयास करके क्रीत धान की डिलीवरी करायें ताकि खरीद मे कोई अड़चन या बाधा न उत्पन्न हो।

सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सोनभद्र देवेंद्र कुमार सिंह ने जनपद के सभी क्रय केन्द्र प्रभारियो तथा क्रय एजेंसी के जिला प्रबंधको को निर्देशित किया है कि खरीदे गये धान की डिलीवरी भी नियमित रूप से करानी सुनिश्चित करें ताकि धान खरीद का कार्य सुचारू चलता रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News