संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज
विनोद यती
भाजपा नेता बिट्ठल सिंह के नेतृत्व में अधिशासी अभियन्ता हेमंत कुमार सिंह लेढूपुर बाराणसी से मिलकर अपने क्षेत्र के बिजली की हो रही अनीयमित कटौती की समस्या पर बात हुई और एक लिखित विज्ञप्ति भी दिया जिसमें जाल्हूपुर पावर हाउस में ग्राम जाल्हूपुर के सभी उपभोक्ताओं का कनेक्शन मुस्तफाबाद फिडर से हटाकर पूर्ण रूप से गौरा फिगर से कर दिया जाय जिससे मुस्तफाबाद फिडर पर लोड कम हो जाएगा जिससे मुस्तफाबाद फिडर पर फाल्ट भी कम हो जाएगा और जाल्हूपुर के लोगों को भी बिजली ठीक से मिलने लगेंगी। जिसको महोदय ने गम्भीरता पूर्वक सुना जल्द से जल्द कार्य करवाने का आश्वासन दिया।साथ मिलने वालों में भाजपा के नेमचंद्र मौर्य, बबिता मौर्य, शिव जी सिंह, अवधेश सिंह, नवनीत श्रीवास्तव, प्रेम शंकर चौबे आदि लोग प्रमुख थे।