UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में गूंजी राष्ट्रभक्ति और हास्य की स्वर लहरियां

Updated on: 04 July, 2026

कवियों की ओजपूर्ण प्रस्तुति से देर रात तक झूमता रहा शाहगंज

संस्कार भारती के कवि सम्मेलन में कविता, व्यंग्य और गीत-ग़ज़ल की बही रसधार

पुर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ ब्यूरो चीफ विवेक सोनी 

जौनपुर शाहगंज। सांस्कृतिक एवं साहित्यिक संस्था संस्कार भारती शाहगंज के तत्वावधान में आयोजित अखिल भारतीय कवि सम्मेलन गुरुवार देर रात तक  उत्साहपूर्ण एवं साहित्यिक वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में देश के विभिन्न स्थानों से पहुंचे कवियों एवं कवियित्रियों ने ओज, हास्य, व्यंग्य, गीत, ग़ज़ल एवं श्रृंगार रस से सराबोर रचनाओं की प्रस्तुति देकर श्रोताओं को देर रात तक बांधे रखा। कार्यक्रम का शुभारंभ भुवनेश्वर मोदनवाल एवं आनंद प्रेमी के ध्येय गीत व शंखनाद से हुआ, जिसके बाद मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि  वीरेंद्र सिंह बंटी , विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व नगर पालिका अधक्ष गीता प्रदीप जायसवाल, काशी प्रांत महामंत्री सुजीत श्रीवास्तव, शिव व्रत चिल्ड्रन एकेडमी के निदेशक शशांक सिंह, संगरक्षक अरविन्द अग्रहरी, दिनेश मोदनवाल, दिलीप एवं हनुमान प्रसाद मत्वपूर्ण रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में भारतीय संस्कृति, साहित्य और सामाजिक समरसता के संरक्षण पर विशेष बल दिया गया। कवियों ने अपनी रचनाओं के माध्यम से राष्ट्रप्रेम, मानवीय मूल्यों और सामाजिक चेतना का संदेश दिया।प्रयागराज से आए हास्य कवि बिहारी लाल अम्बर ने अपनी चुटीली शैली से श्रोताओं को खूब गुदगुदाया। उनकी पंक्तियां पत्नी बोली तुम कवि हो, कुछ काम भी कर लिया करो मैं बोला कविता लिखता हूं, देश का नाम भी कर लिया करो पर श्रोता ठहाकों से गूंज उठे। वहीं प्रतापगढ़ की कवियित्री प्रीति पाण्डेय ने श्रृंगार रस की मधुर प्रस्तुति से महफिल में समां बांध दिया। उनकी पंक्तियां तेरी यादों की खुशबू से महकता रहा आंगन मेरा चांदनी रात में जैसे उतर आया हो सवेरा।को श्रोताओं ने खूब सराहा ओज कवि डॉ. योगेंद्र मिश्रा ‘विश्वबंधु’ ने राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत रचनाओं से युवाओं में जोश भर दिया। सभाजीत द्विवेदी ‘प्रखर’ ने व्यंग्य के माध्यम से सामाजिक विसंगतियों पर करारा प्रहार किया। प्रीता बाजपेयी, डॉ. नीलिमा मिश्रा, प्रतिमा मिश्रा एवं शंभूनाथ श्रीवास्तव ‘शंभू’ ने गीत-ग़ज़ल और भावपूर्ण रचनाओं से श्रोताओं का मन मोह लिया। जौनपुर के हास्य कवि ‘बेहोश’ ने हास्य रस की फुहार बिखेरी तो विभा तिवारी और प्रीति पाण्डेय ने श्रृंगार रस से कार्यक्रम को भावपूर्ण बना दिया। वहीं संदीप कुमार ‘बाला जी वीर’, पवन तनय अग्रहरि एवं युवा गीतकारों ने भी अपनी रचनाओं से खूब वाहवाही लूटी कार्यक्रम का संचालन महामंत्री वीरेंद्र यादव ने किया। संस्था अध्यक्ष रचित चौरसिया, कोषाध्यक्ष प्रवीण बरनवाल, कार्यक्रम संयोजक सतीश यादव ‘बड़ेलाल’, आनंद मोदनवाल, राजकुमार कसेरा, मुकेश जायसवाल, सुनील सुद्दू, सिम्पू, सुशील सेठ, अजेंद्र, अग्रहरि,श्रावणअग्रहरि, , नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रदीप जायसवाल, संदीप कालीचरण, सर्वेश चौरसिया, दिवाकर मिश्रा, मीडिया प्रभारी दीपक सिंह (पत्रकार), हर्ष अग्रहरी, नीतू मिश्रा, नीलम अग्रहरी, कुसुम, पूनम, सीमा जायसवाल, अल्का गुप्ता एवं अर्चना सहित बड़ी संख्या में साहित्य प्रेमी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर आयोजकों ने सभी अतिथियों एवं कवियों का आभार व्यक्त किया1. शाहगंज में आयोजित अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित करते अतिथि एवं आयोजक।
2. कवि सम्मेलन में हास्य कवि बिहारी लाल अम्बर अपनी प्रस्तुति से श्रोताओं को ठहाके लगाने पर मजबूर करते हुए।
3. संस्कार भारती द्वारा आयोजित कवि सम्मेलन में मंचासीन कवि एवं देर रात तक कविता का आनंद लेते साहित्य प्रेमी।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News