UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*राजकीय हाईस्कूल में कैरियर गाइडेंस के तहत लगा, कैरियर मेला*

Updated on: 04 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

*मिर्जामुराद(वाराणसी)।* सेवापुरी ब्लॉक के करधना गांव स्थित राजकीय हाईस्कूल में सोमवार को छात्र-छात्राओं के भविष्य के उन्नयन हेतु चलाए जा रहे कैरियर गाइडेंस फॉर स्टूडेंट पंख पोर्टल के माध्यम से कैरियर मेला का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत एवं सेवानिवृत्ति महानुभावों ने छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुए प्रोत्साहित एवं मार्ग दर्शन किया।पंख पोर्टल की जनपदीय नोडल प्रधानाचार्य निशा यादव द्वारा छात्र-छात्राओं को कैरियर गाइडेंस के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक अवध किशोर सिंह ने छात्र-छात्राओं को बोले कि पूर्व ज्ञान का परीक्षण करते हुए कैरियर में सफलता प्राप्त करिये।विशिष्ट अतिथि डॉक्टर रूपेंद्र सिंह चौहान ने कहां की अपने अभिरुचि, अभिक्षमता, अनुशासन एवं धैर्य के साथ कठिन परिश्रम करिये सफलता अवश्य मिलेगा।इस दौरान प्रोफेसर अवध नारायण, डॉक्टर मिथिलेश त्रिपाठी, लेफ्टिनेंट वायुसेना कैलाश नाथ सिंह, कर्नल भारतीय थल सेना धर्मदेव चौबे, ओमकार नाथ तिवारी, सॉफ्टवेयर इंजीनियर हरीश मिश्रा, मीडियाकर्मी अभिषेक त्रिपाठी, प्रधानाचार्य मनोज कुमार, शिक्षिका अंचला परमार, मधुपरणा मुखर्जी, शिव प्रताप तिवारी, संतोष कुमार, पूजा वर्मा, कमलेश उपाध्याय समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News