UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

वृक्ष धरती के आभूषण हैं : अनिल राजभर

Updated on: 04 July, 2026

विनोद यति की खास रिपोर्ट

 

वाराणसी। "वृक्ष इस धरा के आभूषण हैं।बिना पेड़ के यह धरती बियाबान है।" हर व्यक्ति अपनी जिम्मेदारी समझकर एक पौधा जरूर लगाकर उसे तैयार कर योगदान करें।उपरोक्त बातें कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने गोसाईपुर मोहाँव मे वृक्षारोपण कार्यक्रम मे ग्रामवासियो को संबोधित करते हुए कहीं।शनिवार को हरहुआ विकासखंड के गोसाईपुरमोहाँव,औरा तथा राजापुर मे वृहद् वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।गोसाईपुर मोहाँव मे जिलाधिकारी एस राजलिंगम,मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल,उपायुक्त मनरेगा संदीप कुमार सिंह,बीडीओ हरहुआ दीपांकर आर्य समेत जनपद और ब्लाक के तमाम अधिकारीगण उपस्थित रहे।इस अवसर पर अमृतसरोवर पर पौधारोपण करते हुए अजगरा विधायक त्रिभुवन राम ने कहा कि पर्यावरण को बचाने के लिये हमे वृक्षारोपण अभियान को युद्धस्तर पर संपन्न करना पड़ेगा।घर -घर पौधे व सन्देश जरूरी है।जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्य ने भी पौधरोपण करते हुए कहा कि धरती का श्रृंगार हरियाली से होनी चाहिए,सावन में महिलाएं गीतों के साथ पौधे लगाएं और उसकी रक्षा करें। ग्रामप्रधान जयप्रकाश मौर्य और सेक्रेटरी जयप्रकाश भारती को प्राथमिकता के आधार पर गाँव को हरा भरा बनाने के लिए प्रेरित किया।ग्रामपंचायत औरा मे उपायुक्त मनरेगा संदीप सिंह,बीडीओ दीपांकर आर्य,ज्वाइंट बीडीओ बी पी वर्मा,एडीओ सहकारिता अवधेश सिंह,एडीओ पंचायत मयंक मोहन गौड़ ने पौधरोपण किया।इसके पूर्व ग्रामप्रधान विद्योत्मा देवी तथा प्रधान प्रतिनिधि संजय कुमार ने पुष्प गुच्छ देकर अतिथियो का स्वागत किया।राजापुर मे सीडीओ हिमांशु नागपाल,उपायुक्त मनरेगा,बीडीओ दीपांकर आर्य तथा ग्रामप्रधान अनुजा चौबे ने पौधरोपण किया।बेलवरिया मे पंचायत भवन के पीछे अमृतसरोवर मे सहायक विकास अधिकारी अवधेश सिंह और ग्रामप्रधान अशोक पटेल की उपस्थिति मे मनरेगा श्रमिको द्वारा 600 पौधे रोपे गये।बीडीओ हरहुआ दीपांकर आर्य ने बताया कि हरहुआ मे आज 54 ग्रामपंचायतो मे कुल तिरासी हजार से अधिक पौधे रोपे गये।दीपांकर आर्य ने सभी पंचायत सचिवो और जनप्रतिनिधियो से आह्वान किया कि पौधो की सेवा और सुरक्षा प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है।पौधरोपण कार्यक्रम मे मुख्य रूप से ज्वाइंट बीडीओ बद्रीप्रसादवर्मा,एडीओ सहकारिता अवधेश सिंह,एडीओ आइएसबी संजय श्रीवास्तव,एडीओ पंचायत मयंक मोहन,एडीओ कृषि देवेंद्र पांडेय,सेक्रेटरी जयप्रकाश,सौरभ श्रीवास्तव,अभिलाष,ग्रामप्रधान अनुजा चौबे,अशोक पटेल प्रधान बेलवरिया,अजय सिंह बोरिंग टेक्नीशियन उपस्थित रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News