संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी- पुलिस आयुक्त वाराणसी द्वारा वांछित फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी व हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के निर्देशन मे, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण मे एवं सहायक पुलिस आयुक्त कैण्ट के कुशल नेतृत्व में थाना शिवपुर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर मु.अ.स.- 450/2021 धारा 147/148/149/307/302/504 भादवि से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त अभियुक्त महेन्द्र पुत्र श्याम देव निवासी कादीपुर थाना शिवपुर कमिश्नरेट वाराणसी को आज दिनांक 23.01.2024 को पिसौर चौराहे से समय करीब 11.30 बजे गिरफ्तार किया गया।अभियुक्त महेन्द्र वर्ष 2021 से लगातार फरार चल रहा था जिस पर पुलिस आयुक्त द्वारा 50,000 रुपये का इनाम घोषित किया गया था।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्र0नि0 रविशंकर त्रिपाठी,उ0नि0 अखिलेश कुमार,हे0का0 अनूप कुमार,का0 संदीप भारद्वाज,का0 अभिलाष तिवारी,चालक का0 दीपक चौहान थाना शिवपुर कमिश्नरेट वाराणसी शामिल रहे।