UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*निर्वाचन-2024 को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराये जाने के दृष्टिगत सहायक पुलिस आयुक्त राजातालाब द्वारा पुलिस बल एवं पैरामिलिट्री फोर्स के साथ फ्लैग मार्च किया गया*

Updated on: 02 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

वाराणसी- आगामी लोकसभा निर्वाचन-2024 को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराये जाने के दृष्टिगत पुलिस उपायुक्त गोमती जोन व अपर पुलिस उपायुक्त गोमती जोन के कुशल निर्देशन में आज दिनांक 03.03.2024 को सहायक पुलिस आयुक्त राजातालाब द्वारा थाना मिर्जामुराद क्षेत्र में एरिया डांमिनेशन हेतु आये केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के निरीक्षक श्री चितरंजन कुमार व उनकी कम्पन्नी को फूल माला एवं बुके देकर स्वागत किया गया तदोपरान्त थाना जंसा, थाना मिर्जामुराद, थाना राजातालाब व थाना कपसेठी की समस्त पुलिस टीम एवं पैरामिलिट्री फोर्स के साथ थाना मिर्जामुराद क्षेत्र के क्रिटिकल ग्राम बेनीपुर व बल्नरेबल ग्राम अषाण, करधना, नागेपुर, छतेरी मानापुर में फ्लैग मार्च कर एरिया डोमिनेशन की कार्यवाही किया गया । फ्लैग मार्च के दौरान आम जनमानस में सुरक्षा का एहसास कराया गया एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सकुशल चुनाव संपन्न कराने का संदेश दिया गया।बल्नरेबिल्टी कम किये जाने के उद्देश्य से गांवो मे जगह-जगह छोटी-छोटी गोष्ठी की गयी ट्रबल मेकर्स/ पीडितो से वार्ता की गयी साथ ही ग्रामीणो को भयमुक्त वातावरण मे अधिक से अधिक संख्या मे मतदान किये जाने हेतु प्रोत्साहित कर उन्हे छोटी से छोटी सूचनाओ को पुलिस प्रशासन से साझा किये जाने व अवगत कराये जाने हेतु प्रेरित किया गया।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News