UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

हरहुआ चौराहा पर चला बृहद सफाई अभियान

Updated on: 02 July, 2026

सम्राट डाटा पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

*हरहुआ।* स्वच्छता ही सेवा की भावना के साथ स्वच्छता के जन आंदोलन उत्सव के दृष्टिगत "स्वभाव स्वच्छता-संस्कार स्वच्छता" थीम पर सफाई कर्मियों ने जनप्रतिनिधि की सहभागिता संग आज शुक्रवार को हरहुआ चौराहा पर बृहद सफाई अभियान संग साफ -सफाई किया।

       सहायक विकास अधिकारी पंचायत हरहुआ मयंक मोहन गौड़ के अनुसार 14 सितम्बर से 1अक्टूबर तक यह अभियान 10-10सफाई कर्मियों की टोली मय किट सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों की सहभागिता के साथ बृहद सफाई का कार्यं कर रहे हैं। कहीं पर कोई प्लास्टिक एवं गन्दगी नहीं रहेगी।गन्दगी स्थल और ग्राम स्वच्छ और सुंदर बनाने का अभियान हर हाल में पूरा होगा। अब तक गोकुलपुर हनुमान मंदिर ,सरायकाजी मुख्य मार्ग पैदल समपार पर विशेष सफाई का कार्य किया गया। कल टीम दासेपुर ग्राम पंचायत स्थित सब्जी मंडी में प्रधान व जनप्रतिनिधियों संग सफाई का कार्य किया जाएग

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News