UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*थाना मिर्जामुराद पुलिस टीम नें दुष्प्रेरण के मामले में 02 लोगों को किया गिरफ्तार*

Updated on: 03 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

 

वाराणसी- पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम, गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन व अपर पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन के पर्यवेक्षण में तथा सहायक पुलिस आयुक्त राजातालाब के कुशल नेतृत्व में दिनांक 15.12.2023 को थाना मिर्जामुराद पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0 280/2023 धारा 366/306 भा0द0वि0 से सम्बन्धित वांछित अभियुक्तगण 1.पवन कुमार पुत्र अशोक कुमार, 2. अशोक बिन्द पुत्र खड़हरू बिन्द को बिहड़ा अंडर पास के पास से गिरफ्तार किया गया। उक्त गिरफ्तरी के सम्बन्ध में थाना मिर्जामुराद पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही हैं।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 राजकुमार वर्मा,उ0नि0 प्रशि0 अतुल कुमार शुक्ल,का0 समर बहादुर,का0 रवि शंकर भारद्वाज,का0 नीतीश कुमार थाना मिर्जामुराद, जनपद वाराणसी। शामिल रहे ।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News