UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

 वरिष्ठ नागरिक पेंशनर्स संघ की नदेसर में हुई मासिक बैठक 

Updated on: 04 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी -- वरिष्ठ नागरिक पेंशनर्स सेवा संस्थान के कार्यकर्ताओं की मासिक बैठक का डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ भवन नदेसर में शनिवार को आयोजन किया गया। बैठक में सदर तहसील वाराणसी के सेवानिवृत्त संग्रह अमीनों का वेतन निर्धारण 01.01.2016 से अभी तक ना होने पर खेद व्यक्त किया गया। जबकि उप जिलाधिकारी सदर द्वारा शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया गया था। वक्ताओं द्वारा आठवें वेतन आयोग के संस्तुतियों को वर्ष 2025 के पूर्व सेवानिवृत कर्मचारियों पर भी लागू करने हेतु मांग किया गया एवं पेंशन नियमावली 2025 में संशोधन पर रोष व्यक्त किया गया। अभी तक कोरोना काल का डीए का भुगतान ना करने, रेलवे में 50% की छूट देने, राजकीय बसों में सीट आरक्षित करने आदि समेत मांगों का निस्तारण शीघ्र करने हेतु सूबे सरकार से मांग किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राजेश्वर पाण्डेय ने तथा संचालन जिला मंत्री जयराज बहादुर सिंह ने किया। बैठक को इंजीनियर आनंद लाल, संजय श्रीवास्तव, रमेश श्रीवास्तव, फूलचंद यादव, सन्तलाल यादव, के आर शास्त्री, बंसीलाल जायसवाल, दीपेंद्र कुमार श्रीवास्तव, उमेश बहादुर सिंह, इं0 सीबी सिंह,इं0 आरडी राम आदि ने संबोधित 

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News