UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

रामपुर पुलिस का बड़ा एक्शन: गैंगस्टर एक्ट के दो शातिर अभियुक्त दबोचे

Updated on: 04 July, 2026

पुर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ ब्यूरो चीफ विवेक सोनी 


जौनपुर थाना रामपुर अपराधियों के खिलाफ चल रहे सख्त अभियान के तहत थाना रामपुर पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। गैंगस्टर एक्ट में वांछित दो शातिर अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान थाना रामपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम रघुनाथपुर में दबिश देकर अभियुक्त अजीत गौतम पुत्र स्व. राधेश्याम गौतम एवं कलेक्टर गौतम पुत्र अलीम मियां को उनके घर से धर दबोचा। दोनों अभियुक्त लंबे समय से फरार चल रहे थे और गैंगस्टर एक्ट के तहत वांछित थे।पुलिस के अनुसार, अभियुक्तों के खिलाफ थाना रामपुर में गैंगस्टर एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी के बाद दोनों को आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया गया इस कार्रवाई में थाना प्रभारी विनोद कुमार सहित पूरी पुलिस टीम की अहम भूमिका रही। पुलिस की इस कार्रवाई से अपराधियों में भय का माहौल है और आम जनता ने राहत की सांस ली है

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News