विनोद यती की खास रिपोर्ट
*चोरी के माल आभूषण, लैपटाप आदि के साथ कुल 4500/- रुपया नकद बरामद*वाराणसी- पुलिस आयुक्त वाराणसी के चोरी / लूट की घटनाओ के सफल अनावरण एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी व हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन में अपर पुलिस उपायुक्त के पर्यवेक्षण में एवं सहायक पुलिस आयुक्त कैण्ट के कुशल नेतृत्व में थाना लालपुर पाण्डेयपुर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सहायता से अभियुक्तगण 1.अरविन्द भारद्वाज पुत्र श्यामजी निवासी ग्राम हरिभानपुर कालिकाभाम थाना कपसेठी वाराणसी 2. आदित्य पाण्डेय पुत्र दिनेश पाण्डेय निवासी ग्राम खादारामपुर थाना अहिरौला आजमगढ़ 3. रितेश राजभर पुत्र स्व0 रामधनी राजभर निवासी सोयेपुर थाना लालपुर पाण्डेयपुर वाराणसी 4. बाल अपचारी उम्र 17 वर्ष, को आज दिनांक 06.03.2023 को प्रातः समय 05:00 बजे मढ़वा रसूलपुर पंचायत भवन के पास से हिरासत पुलिस में लिया गया तथा उनके कब्जे से चोरी गया माल बरामद किया गया। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना लालपुर पाण्डेयपुर पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।घटना का विवरण दिनांक 04.03.23 को निलेश कुमार सिंह निवासी हसनगर कालोनी टकटकपुर वाराणसी ने अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उनके भाई के मढ़वा स्थित घर में पीछे का दरवाजा तोड़कर आभूषण, लैपटाप एटीएम कार्ड व नगद रुपये चोरी करने के मामले में लिखित तहरीर दिया गया जिसके आधार पर थाना लालपुर पाण्डेयपुर में मु0अ0सं0 0064/2023 धारा 457/380 भादवि में मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना उ0नि0 श्री प्रदीप कुमार यादव द्वारा सम्पादित की जा रही है।
अभियुक्तगण ने पूछताछ में अपने जुर्म को स्वीकार करते हुए बता रहे है कि हम लोगों ने मिलकर खड़ाऊबी मन्दिर के बगल मकान में दिनांक 03.03.2023 की रात में चोरी किया था जिसमें से पैसा हम लोग उठा ले गये थे और सामान यही रसूलपुर भट्टा पंचायत भवन के पास झाड़ियो मे छुपा दिये थे। जिसको लेने व बटवारा करने हेतु आज आये तथा अपने साथ रितेश राजभर को भी लाये थे जिसे हम कुछ गहने बेचने के लिए दिये थे कि आप लोगो ने पकड़ लिया।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 प्रदीप कुमार,उ0नि0 नीरज कुमार,हे0का0 सुरेन्द्र मौर्या,हे0का0 रोहित कुमार,का0 उदयनारायण यादव का0 प्रदीप कुमार,का0 सुनील कुमार यादव,का0 मनीष तिवारी,का0 उपेन्द्र बहादुर सिंह थाना लालपुर पाण्डेयपुर कमिश्ररेट वाराणसी मौजूद रहे।