UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

यह अन्तरिम बजट हर लिहाज़ से एक बेहतरीन बजट कहलायेगा ,सरकार ने टैक्स दर को यथावत रखा है - सीए जय प्रद्धवानी ||

Updated on: 05 July, 2026

संप्रदाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी:- सिद्धगिरी बाग सिगरा स्थित राजश्री अपार्टमेंट्स में अपने कार्यालय में कर्मचारियों संग बजट सुनने के बाद सीए जय प्रद्धवानी पूर्व अध्यक्ष वाराणसी आईसीएआई ने मीडिया को बताया की यह अन्तरिम बजट हर लिहाज़ से एक बेहतरीन बजट कहलायेगा ,सरकार ने टैक्स दर को यथावत रखा है यानी की सात लाख रुपये तक की आमदनी वाले करदाताओं को अब कोई भी टैक्स नहीं देना होगा,वेतनभोगियों को 7.50 लाख रुपये तक की आमदनी पे कोई भी आयकर अब नहीं देना होगा | आयकर की पुरानी देनदारियों के मामले में वित्तमंत्री जी ने 2009 - 10 के पहले की सभी डिमांड नोटिस को ख़ारिज कर दिया है अगर वो रक़म 25000 रुपये से कम की है इससे करदाताओं को बड़ी राहत मिलेगी | स्टार्ट अप वाली कम्पनीज़ को मिलने वाली कर छूट को 2024 मार्च से बढ़ाकर मार्च 2025 कर दिया गया है | रिसर्च व डेवलपमेंट के लिए एक लाख करोड़ रुपये की निधि की स्थापना कर के सरकार ने प्राइवेट सेक्टर में रिसर्च को बढ़ावा दिया है अब प्राइवेट सेक्टर ज़ीरो प्रतिशत पे 50 वर्षों तक रिसर्च एंड डेवलपमेंट के लिए लोन प्राप्त कर सकता है |चालीस हजार सामान्य रेलवे बोगियों को वन्दे भारत ट्रेन की बोगियों की तर्ज़ पे बनाने की घोषणा स्वागत योग्य है | सरकार ने अपने पिछले 9-10 वर्षों की उपलब्धियों को गिनाने में भी कोई कसर नहीं छोड़ी एवं आँकड़ो के साथ अपनी कामयाबियों को मज़बूती के साथ पटल पे रखा ||

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News