UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

मार्कंडेय महादेव गंगा घाट पर दिव्य जलधारा तपस्या का 24 वां दिन, दर्शन के लिए भक्त पहुंचे

Updated on: 04 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

*हरहुआ* श्री श्री अनन्त कोटि ब्रह्मांड नायक राजाधिराज महाकाल श्री भगवान भोलेनाथ काशी विश्वनाथ मार्कण्डेय महादेव एवं पराम्बा शिवशक्ति की प्रेरणा से 41 दिवसीय 'दिव्य जलधारा तपस्या' का विश्वकल्याण ,सद्भावना से 'श्री काशी क्षेत्र धाम' कैथी में 25 नवम्बर से तपस्या शुरू है।

    आज चौबीसवें दिन गुरुवार को तपस्या कर रहे श्री श्री 108 महंत श्री प्रद्युम्न मुनि महाराज का 151 जल कलशों से अभिषेक किया गया ।     

इस अवसर पर भारी संख्या में भक्तों और दर्शनार्थियों ने महराज का दर्शन और पूजन किया।

     ज्ञातव्य है कि श्री प्रद्युम्न मुनी जी महाराज जयपुर के सिद्ध बाबा श्री श्री 1008 बजरंग दास उदासीन अखाड़े से कैथी तपस्थली पर पधारे हैं और उनके द्वारा भक्तों के सहयोग से 41 दिन की दिव्य जलधारा तपस्या गंगा तट पर की जा रही है।   

      इसके अंतर्गत प्रथम दिन 11 जल कलश से स्नान कराया गया था और प्रति दिन संख्या बढ़ते हुए 24 वें दिन कुल 151 जल कलशों से स्नान कराया गया यह क्रम 5 जनवरी तक जारी रहेगा । 

प्रतिदिन लगभग 8 घंटे की तपस्या के बाद पूजन , सत्संग , कीर्तन और प्रसाद वितरण किया जाता है जिसमे भारी संख्या में भक्तगण शामिल होते हैं । आयोजन में प्रमुख रूप से श्यामू महाराज, विनोद महाराज, अमित पाण्डेय, गोपाल, प्रदीप, अवनीश, प्रभात , बादल निभा रहे हैं।

    आज भाजपा हरहुआ मण्डल अध्यक्ष आशुतोष मिश्रा'अजय', उपाध्यक्ष अरुणेंद्र सिंह, अपरबल सिंह,महामंत्री अनिल पांडेय,मनोज पटेल,मंत्री श्रीमती सपना कुमारी,अनिल विश्वकर्मा ,अरुण तिवारी,आशीष कुमार,हिमांशु पांडेय,अरविंद कुमार ,विजय पटेल , व्यापार मंडल महामंत्री वीरेंद्र गुप्ता ने दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News