UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

जलकल की समस्याओं को लेकर जलकल विभाग महाप्रबंधक को ज्ञापन सौंपा

Updated on: 04 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

रामनगर आज महानगर पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ वाराणसी विवेक कहार रॉकी के नेतृत्व मे महानगर में व्याप्त जलकल की समस्याओं को लेकर जलकल विभाग नगर निगम भेलुपुर इस्थित जलकल महाप्रबंधक को ज्ञापन सौंपा जिसमे मुख्य रूप से रामनगर की रामलीला स्थल सगरा ताल, पशु अस्पताल रामनगर एवं जिन्नात शाह बाबा ईदगाह, तिलभानंदेश्वर, जद्दू मंडी, हकाक टोला, पाण्डेयपुर नइबस्ती में हो रहे जल जमाव एवं सीवर ओवरफ्लो एवं दूषित पेयजल की समस्याओं से अवगत कराया गया।। साथ ही प्रकोष्ठ के सभी पदाधिकारी भी मौजूद रहे जिसमे अल्ताफ खां,शैलेन्द्र सेठ, अशोक यादव, सूरज बिंद, नरेश यादव, सेवालाल, दिलीप कश्यप, उमेश यादव,पंकज यादव, सुजीत गुप्ता,मनीष यादव,रौनक कुमार, आदर्श कुमार आदि लोग शामिल रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News