संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी -- पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देशानुसार अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में मंगलवार को चेतगंज पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कबाड़ मण्डी के पास स्थित शराब की दुकान के पास से एक शातिर मोटरसाइकिल चोर विपिन उर्फ भुल्लन पुत्र तिर्रू निवासी मुक्ति मिशन हॉस्पिटल के पास शीतला माई मंदिर रसूलगढ़ थाना सारनाथ को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से एक हिरो स्प्लेण्डर मोटरसाइकिल बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के संबंध में प्रभारी निरीक्षक थाना चेतगंज दिलीप कुमार मिश्रा ने बताया कि अभियुक्त ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि साहब आप लोगों ने मेरे पास से जो बाइक बरामद किया है उसे मैंने गाजीपुर से चोरी किया था जिसे मैं आज यहां बचने के लिए लाया था कि अचानक आप लोगों द्वारा पकड़ लिया गया। मुझसे गलती हो गई मुझे माफ कर दीजिए। पुलिस द्वारा अभियुक्त को भा0द0वि0 की धारा 317(2),बीएनएस के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक चेतगंज दिलीप कुमार मिश्रा, उ0नि0 अभिषेक त्रिपाठी, उ0नि0 अरूण कुमार,का0अभिषेक गौड़,का0जितेन्द्र कुमार आदि शामिल रहे।