UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

सियाराम जी के कर कमलों से हुआ श्री हरे कृष्ण ज्वेलर्स (चांदमारी) के नौवीं शाखा का शुभारम्भ।

Updated on: 03 July, 2026

सम्वाददाता पूर्वांचल एक्स्प्रेस न्यूज 

 

वाराणसी। हरे कृष्ण ज्वेलर्स के नये शो-रूम का चांदमारी में भव्य उ‌द्घाटन 21 अप्रैल 2026 मंगलवार, समय प्रातः 11:30 बजे दिन में किया गया। शो-रूम का उ‌द्घाटन मुख्य अतिथि शियाराम जी, हरे कृष्ण ज्वेलर्स के सबसे पुराने सदस्य एवं वरिष्ठ कार्य अधिकारी के जिनके कर कमलों द्वारा सम्पन्न हुआ।

इस अवसर पर हरे कृष्ण ज्वेलर्स के अधिष्ठाता श्री संतोष अग्रवाल जी ने बताया कि ग्राहको के अत्यधिक सुविधा जनक सेवाएं प्रदान करने हेतु अपनी नौवीं चांदमारी शाखा (स्टेट बैंक के सामने) शुभारंभ किया गया है। इस उ‌द्घाटन के अवसर पर संतोष अग्रवाल जी ने बताया इस अवसर पर अपने प्रिय ग्राहको को 10 ग्राम के सोने के आभूषणों के बनवाई पर 30% की सीधी छूट एवं डायमण्ड ज्वेलरी पर 20% तक की भारी छूट दी जा रही है और साथ ही पुराने सोने के आभूषणो पर 100% की वापसी का ऑफर दिया जा रहा है।

हरेकृष्ण ज्वैलर्स से चेतन अग्रवाल जी ने बताया कि त्योहार एवं वैवाहिक अवसर को देखते हुए एक से बढ़कर एक अद्भूत कलेक्शन प्रिय ग्राहको के लिए उपलब्ध कराया गया है हीरे की अंगूठी, कपल एंगेजमेंट बैंड, नोजपीन, लाईटवेट नेक्लेश सेट डायमण्ड की चूड़ी सेट का अद्भुत कलेक्शन ग्राहकों को आकर्षित कर रहा है। हरे कृष्ण ज्वलर्स की तरफ से हर डायमण्ड ज्वेलरी के साथ जीआई सर्टिफिकेट के साथ दिया या जा रहा है। जिससे की ग्राहक हीरे के (आभूषणों को) और अधिक उत्साह के साथ खरीद रहे हैं।

रौनक जी ने अन्त में सभी ग्राहको गणमान्य नागरिकों, के पत्रकार बन्धुओ और मीडिया से जुड़े व्यक्तियो के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर चेतन अग्रवाल, रुपिका अग्रवाल, कोमल अग्रवाल सहित पारिवारिक गण उपस्थित रहें।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News