संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
चौबेपुर/ वाराणसी: स्थानीय क्षेत्र के ग्राम पंचायत मुनारी (दुबे का पूरा) में दुर्गा प्रसाद की संदिग्ध हालात में झोपड़ी में बुधावर को आग लगने से बकरियों का जलकर मौत हो गया l वहीं ग्रामीणों में उत्तमा देवी, राहुल कुमार, प्रदीप कुमार ,ने बताया की आग किस प्रकार लगी यह पता नहीं चल पाया आग लगने पर ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया तब तक 6 बकरियों का जलने से मौत हो गई किसी प्रकार एक बकरी के बच्चे को बचाया गया वह भी आग की चपेट मे आ गया था l ग्रामीणों व परिवार में बृजेश चंद्र,प्रदीप कुमार, ने बताया कि इसकी सूचना क्षेत्रीय लेखपाल व पशु चिकित्सा अधिकारी को अवगत कराया गया है सूचना पाते ही मौके पर क्षेत्रीय लेखपाल व ग्राम प्रधान पहुंचे परिवार जनों को सांत्वना देते हुए कुछ मदद की आश्वासन दिए l वही मौके पर बृजेश, राहुल कुमार , प्रदीप कुमार आदि लोग मौजूद रहे l