संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
रामेश्वर।मयसाना-गुजरात में आयोजित हुए 5 दिवसीय अंडर 19 राष्ट्रीय विद्यालयीय वॉलीबाल (चैंपियनशिप)प्रतियोगिता में सौरभ सिंह सहित खिलाड़ीयों के उत्कृष्ट प्रदर्शन से "उत्तर प्रदेश" की झोली में "रजत पदक" मिला।
काशी के प्रथम व (हैट्रिक)सांसद/स्वतंत्रता संग्राम सेनानी डा0रघुनाथ सिंह व जनकवि सुदामा पाण्डेय 'धूमिल' के जन्मभूमि खेवलीके सौरभ सिंह पुत्र मोहन सिंह सहित पूरी टीमद्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन से कांस्य पदक प्राप्त होने की सूचना से गांव एवं जिले में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। खेवली में युवाओ ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी।
टीम कोच/टीम मैनेजर प्रियेष दुबे, फहीम व स्पोर्ट कालेज,गोरखपुर के कोच मुकेश सिंह तथा स्पोर्ट कालेज,लखनऊ के कोच विमल द्विवेदी एवं अन्य गुरुजनों ,प्रसंशको, युवाओ ने खिलाड़ीयों को ढेर सारी बधाई एवं शुभकामनायें परिवार जन को दिया।