UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*NDRF ने सनबीम स्कूल के बच्चों को दिया आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण*

Updated on: 03 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी- इन दिनों एनडीआरएफ टीम के उप महानिरीक्षक मनोज कुमार शर्मा के दिशा-निर्देशन में आपदा जोख़िम नियुनिकरण के लिए विभिन्न संस्थानों और हितधारकों को सशक्त बनाने के लिए बड़े पैमाने पर जन जागरूकता अभियान चला रही। इसी कड़ी में शुक्रवार को एनडीआरएफ टीम ने मॉक अभ्यास, क्षमता निर्माण कार्यक्रम व जन जागरुकता अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत शिक्षण संस्थानों में आपदा से बचाव के लिए स्कूलों में सुरक्षा एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजन की। इस दौरान उप कमांडेंट अभिषेक कुमार राय की अगुवाई में सनबीम स्कूल सारनाथ के बच्चों को एनडीआरएफ की टीम द्वारा स्कूल सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया गया।एनडीआरएफ के प्रशिक्षित एवं अनुभवी टीम द्वारा भूकम्प, बाढ़ में बचाव के तरीके, फायर सेफ्टी, आकाशीय बिजली से बचाव, सीपीआर, गले में फंसी बाहरी वस्तु के निकालने के तरीके, शारीरिक चोटों का अस्पताल पूर्व उपचार, तात्कालिक स्ट्रेचर बनाना, लिफ्टिंग और मूविंग के तरीके, इम्प्रोवाइज्ड फ्लोटिंग डिवाइस (राफ्ट) बनाना, स्कूल सुरक्षा ड्रिल, दामिनी ऐप, सचेत ऐप इंस्टॉलेशन और उपयोग आदि विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण प्रदान किया गया।उप कमांडेंट अभिषेक कुमार राय ने, वर्तमान समय में बढ़ रही भीषण गर्मी और लू से बचाव के तरीकों के बारे में भी जानकारी दी और साथ ही पर्यावरण के संतुलन को बनाये रखने के लिए स्कूल के बच्चों और स्टाफ को जल संरक्षण और वृक्षारोपण के लिए भी प्रेरित किया। इस कार्यक्रम में सनबीम स्कूल के बच्चों, शिक्षकों व अन्य कर्मचारियों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया और राहत-बचाव की बारीकियों को जाना। प्रधानाचार्या सौमिता चटर्जी ने धन्यवाद देते हुए प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन किया।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News