संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
*हरहुआ।* ग्राम पंचायत अधिकारी संघ वाराणसी के नव कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की एक बैठक हरहुआ ब्लाक में सम्पन्न हुई। जिलाध्यक्ष जयप्रकाश ने सभी पदाधिकारियों , संरक्षक का हरहुआ ब्लाक की ओर से स्वागत व सम्मान किया। इसके बाद सर्वसम्मति से निर्णयोपरांत जनपद के अधिकारियों से मिलकर संघ की गतिविधियों ,सहयोग व समन्वयन के संदर्भ के साथ भेंट वार्ता की ।
ग्राम पंचायत अधिकारी संघ वाराणसी की नवकार्यकारिणी के संरक्षक व पदाधिकारियों को मुख्य विकास अधिकारी ,जिला विकास अधिकारी, जिला पंचायत अधिकारी व अपर जिला पंचायत अधिकारी ने संगठन के पदाधिकारियों को बधाई दी। साथ ही साथ संगठन के मजबूती में पूर्ण सहयोग करने के लिए आश्वस्त किया। कर्मचारी हित एवम उनकी समस्याओं के निदान त्वरित रूप से की जाएगी।
प्रमुख रूप से अध्यक्ष जयप्रकाश , महामंत्री सतीश मौर्य ,उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष अरविंद वर्मा ,संगठन मंत्री संदीप कुमार सोनकर व संरक्षक सीताराम ने मुलाकात में शामिल रहे।)