संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी अजगरा विधान सभा क्षेत्र के अजगरा चौबान बस्ती में आयोजित चौपाल में विधायक त्रिभुवन राम ने जनता की समस्या सुनकर उनके समाधान का प्रयास किया। अधिकतर समस्याओं का समाधान मौके पर ही किया।
सोलर के लिए दिनेश सिंह, हाई मास्ट लाइट के लिए डॉ0 मनोज सिंह ,महिलाओं की बुनियादी मांगों को सुना और समाधान किया। ग्रामीणों ने एक निजी विधालय के ऊपर से हाईटेंशन तार को तत्काल हटवाया। रामलीला स्थल से प्राथमिक स्कूल लगभग 300 मीटर के सड़क को पिच रोड में बनवाने का आश्वासन दिया। अन्य कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्ति को मुहैया कराने का आश्वासन दिया।
जनचौपाल के पूर्व विधायक व कार्यकर्ताओं ने पीएम के 'मन की बात' रेडियो पर सुनी।साथ मे चोलापुर मण्डल अध्यक्ष विपिन चंद राय, पूर्व मण्डल अध्यक्ष विनोद,मोहन बाबू,शिवाजी सिंह सहित कई कार्यकर्ता शामिल रहे। जनचौपाल के बाद विधायक का काफिला कई गाँवो के जनप्रतिनिधियों ,सामाजिक कार्यकर्ताओं से मिलते, समस्याओं की जानकारी लेते हुए गड़वा ग्राम पंचायत मे भीषन व अवधेश पांडेय के बड़ी माता के तेरहवीं में शामिल हुए।जहां मृतात्मा के शांति के लिए चित्र पर पुष्प अर्पित किया।
साथ में कपिलनारायन पांडेय,धनन्जय सरोज,रामाश्रय सिंह,जिला पंचायत सदस्य गौतम सिंह, कैलाश राय, प्रदीप सिंह, डॉ0 हंसराज पटेल, प्रधान वार गिरीश त्रिपाठी,प्रधान विपिन सिंह,घनश्याम दुबे सहित कई अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।