संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
अतुल राय
हरहुआ। अचानक तेज हवाओं से हुई बारिश व बनौरी पड़ने से हरहुआ क्षेत्र के किसानों का भारी नुकसान हुआ।खेत मे खड़ी गेहूं की फसल पूरी तरह गिर गई।चंदापुर,अटेसुआ,उदयपुर,रैसिपट्टी गाँव मे बंगाली राम,सुरेश राम,मंगरु राम,अमित कुमार दीक्षित,मुर्दहा गांव में नत्थू यादव,संतराम यादव,आयर गांव में रामदुलार यादव,राजकुमार मिश्र,अनुराग मिश्र,दिनेश यादव,आत्माराम यादव सहित सैकड़ों किसानों का गेहूं फसल बर्बाद हो गया। वहीं सरसों,चना सहित सब्जियों के फसल को भारी नुकसानी उठानी पड़ी। रामेश्वर क्षेत्र में पानी न बरसने से किसानों का फसल बच गया।