UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

चोरी की गई गैस सिलेण्डर व घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल के साथ वांछित अभियुक्त समीम को चौबेपुर पुलिस टीम द्वारा किया गया गिरफ्तार*

Updated on: 04 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी- पुलिस आयुक्त वाराणसी के चोरी / लूट की घटनाओं के अनावरण व वांछित/फरार अभियुक्तों की गिरफ़्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण में एवं सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ के कुशल नेतृत्व में थाना चौबेपुर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0-194/2023 धारा 380,411 भा0द0वि0 से संबंधित वांछित अभियुक्त समीम पुत्र गुलजार मंसुरी निवासी ग्राम कौआपुर थाना चौबेपुर जनपद वाराणसी को आज दिनांक- 10.5.2023 को समय करीब 11.20 बजे चोरी गये गैस सिलेण्डर व घटना में प्रयुक्त मोटर | साइकिल के साथ रेलवे क्रासिंग उगापुर के पास से गिरफ्तार किया गया। उक्त गिरफ़्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना चौबेपुर पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह,उ0नि0 महेन्द्र यादव,हे0का0 रामफूलन यादव थाना चौबेपुर कमिश्नरेट वाराणसीवाराणसी मौजूद रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News