UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

आपरेशन दृष्टि के तहत सहायक पुलिस आयुक्त कैंट व थानाध्यक्ष शिवपुर के अथक प्रयास से आज महेशपुर के गंगाबिहार कालोनी में कुल 24 सीसीटीवी कैमरे लगाये गये*

Updated on: 04 July, 2026

विवेक राय की खास रिपोर्ट

 

वाराणसी- पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 महोदय के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान “आपरेशन दृष्टि को सफल बनाने हेतु विगत दिनों थाना स्थानीय के व्यापारियों एवं सम्भ्रान्त व्यक्तियों की मीटिंग बुलाई गयी थी, जिसमें स्थानीय क्षेत्र के जनता को चलाये जा रहे अभियान आपरेशन दृष्टि के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गयी थी एवं उससे होने वाले लाभ व उद्देश्य के बारे में बताया गया था । जिससे प्रेरित होकर महेशपुर के गंगाबिहार के हर घर के सदस्यों के द्वारा अपने अपने घरो पर सीसीटीवी कैमरा निर्धारित मानक के अनुरूप कुल 24 सीसीटीवी कैमरा स्थापित कराया गया जिस हेतु श्रीमान् सहायक पुलिस आयुक्त कैन्ट महोदय व थानाध्यक्ष महोदय द्वारा सोसाईटी के पदाधिकारियों को इस सराहनीय कार्य हेतु आभार व्यक्त करते हुये माल्यार्पण कर प्रोत्साहित किया गया तथा इस सराहनीय कार्य के लिए प्रशंसा की गयी।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News