UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

उदयपुर ग्रामसभा में कंबल वितरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन 

Updated on: 04 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी। चोलापुर थानाक्षेत्र के उदयपुर स्थित श्री अर्जुन शिक्षा निकेतन विद्यालय में रविवार को जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी अभिनव मिश्रा द्वारा एक कम्बल वितरण कार्यक्रम का आयोजित किया गया। जिसमें उदयपुर के अलावा आसपास के गांवों से हजारों की संख्या में पहुंचे गरीब,असहाय बुजुर्ग महिलाओं एवं पुरुषों को कम्बल वितरित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे सुभासपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अरुण राजभर एवं एमएलसी अन्नपूर्णा बृजेश सिंह के पुत्र सिद्धार्थ सिंह ने सभी गरीबों को कंबल वितरित किया। इस अवसर पर अरुण राजभर ने कहा कि एनडीए की सरकार और सुभासपा दबे कुचले सर्वसमाज के लिए जिस प्रकार से कार्य कर रही रही है पिछले किसी सरकार में नहीं किया गया। उन्होंने यह भी कहा कि एक अच्छे समाज सेवक की पहचान है कि गरीबों असहायों के सहयोग के लिए सदैव तत्पर रहे। आज अभिनव मिश्रा द्वारा किया गया यह कार्य एक सराहनीय कार्य है। सिद्धार्थ सिंह ने कहा कि ऐसे समाज सेवक की समाज में सदैव आवश्यकता है जो गरीबों के दुख सुख में खड़ा रहे। इस अवसर पर भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष संजय सिंह,इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष भानुशंकर पांडेय,तारकेश्वर सिंह यादव,अनुराग मिश्रा,जगदीश मिश्रा,रामबालक पाण्डेय,नीरज दुबे,सुजीत राजभर,अजय राजभर,गौरव यादव समेत सैकड़ों लोगों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News