UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*दहेज हत्या के मुकदमे मे वांछित अभियुक्त सुभाष गिरी को चौबेपुर पुलिस टीम द्वारा किया गया गिरफ्तार*

Updated on: 04 July, 2026

छविनाथ यादव की खास रिपोर्ट

 

वाराणसी- पुलिस आयुक्त वाराणसी के अपराध/ अपराधियों की रोकथाम व वांछित / फरार अभियुक्तों की गिरफ़्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण में, सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ के नेतृत्व में थाना चौबेपुर पुलिस टीम द्वारा डीपी एक्ट थाना चौबेपुर से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त सुभाष गिरी पुत्र लल्ला गिरी निवासी ग्राम रामचन्दीपुर थाना चौबेपुर जनपद वाराणसी को आज समय करीब 11.55 बजे ग्राम - रामचन्दीपुर थाना चौबेपुर से गिरफ्तार किया गया। उक्त के सम्बन्ध में थाना चौबेपुर पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह,उ0नि0 सत्यप्रकाश सिंह,का0 जितेन्द्र कुमार,का0 अनुज सिंह थाना चौबेपुर कमिश्नरेट वाराणसी शामिल रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News