UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

धान खरीद मे कोई कोताही और लापरवाही बर्दाश्त नहीं : सोमी सिंह

Updated on: 04 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी। उपायुक्त सहकारिता तथा प्रभारी सहायक आयुक्त सोमी सिंह ने शनिवार को हरहुआ बीपैक्स मे संचालित धान क्रय केन्द्र का निरीक्षण किया।केन्द्र पर धान खरीद की स्थिति संतोषजनक न होने के कारण सचिव अभय सिंह को उपायुक्त सहकारिता ने फटकार लगाई।मौके पर ग्यारह किसानो से मात्र 640.80 कुंतल धान खरीद पाया गया।सचिव ने बताया कि 250 कुंतल धान की डिलीवरी हो चुकी है और आज 250 कुंतल की और डिलीवरी होने की संभावना है।सचिव ने बताया कि कुल 23 किसानो का टोकन लगा है। जिनका एक सप्ताह के भीतर धान क्रय कर लिया जाएगा।उपायुक्त सहकारिता तथा प्रभारी सहायक आयुक्त सोमी सिंह ने बताया कि जनपद मे सभी केन्द्रो को पर्याप्त बोरे उपलब्ध कराए गये है ।कहीं भी बोरे व धनराशि की कमी नहीं है।यदि धान खरीद की प्रगति मे अपेक्षित तेजी नही आयी तो दोषी केन्द्र प्रभारियों के विरूद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।निरीक्षण के समय केन्द्र प्रभारी अभय कुमार सिंह सोनू, ग्रामविकास कृषि अजय सिंह,विनोद श्रीवास्तव पीसीयू सुपरवाइजर मौजूद रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News