संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
*हरहुआ दीपावली त्यौहार पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के द्वारा जिलाधिकारी महोदय के निर्देश के क्रम में जांच के दौरान हरहुआ चौराहे पर खानपुर, गाज़ीपुर के निवासी रोहन यादव द्वारा बस वाहन में विक्रय हेतु ले जा रहे खोया की
गुणवत्ता के संदेह के आधार पर संग्रह किया गया और लगभग 35 kg.खोया अनुमानित मूल्य 7700/-रुपये खराब होने पर मौके पर नष्ट कराया गया। मौके पर विक्रेता द्वारा कोई खाद्य पंजीकरण प्रस्तुत नहीं किया।साथ ही मेसर्स अवस्थी ट्रेडिंग कंपनी बेरवां, हरहुआ से गुणवत्ता में संदेह होने पर सरसों का तेल का नमूना एवं 118kg. सरसों का तेल सीज जिसकी अनुमानित मूल्य रुपये 23600/-पीली सरसों का तेल नमूना एवं 58 किग्रा पीली सरसों का तेल सीज किया गया। जिसकी अनुमानित मूल्य ₹ 13920/- एवं मूगफली का तेल का नमूना एवं 28 किग्राम सीज़ जिसकी अनुमानित मूल्य रुपये 2700/ है।
खाद्य विभाग के टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजकुमार यादव,रामचरन यादव, जे.एन .सिंह , श्रीमती बिन्दु पांडेय एवं मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमित शामिल रहे।