UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*चौबेपुर पुलिस टीम द्वारा मोबाईल व मो0सा0 छिनैती करने वाले 04 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से लूट का 01 अदद मोबाईल बरामद*

Updated on: 04 July, 2026

विवेक राय की खास रिपोर्ट

 

वाराणसी- पुलिस आयुक्त वाराणसी द्वारा चोरी/ लूट की घटनाओं के सफल अनावरण एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण में एवं सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ के नेतृत्व में मुखबिर की सहायता से थाना चौबेपुर पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0-372 /2023 धारा 392/504/506 भादवि से संबंधित वांछित अभियुक्तगण 1. राजन पुत्र स्व0 अमरनाथ निवासी ग्राम नरायनपुर थाना चौबेपुर जनपद वाराणसी 2. दीपचन्द पुत्र बेदीराम निवासी ग्राम छितौनी थाना चौबेपुर जनपद वाराणसी 3. विशाल पुत्र राजकुमार रसोज निवासी ग्राम नरायनपुर थाना चौबेपुर जनपद वाराणसी व 4 आनन्द पुत्र अशोक निवासी ग्राम नरायनपुर थाना चौबेपुर जनपद वाराणसी को आज दिनांक- 15.07.2023 को हाईवे के किनारे कोदोपुर मोड़ थाना चौबेपुर से समय 12.10 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से लूट का मोबाइल बरामद किया गया। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना चौबेपुर पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।घटना का विवरण दिनांक 14.07.2023 को वादी मुकदमा श्री सुजीत कुमार पुत्र स्व0 गिरधारी चौहान निवासी- ग्राम करवंदिया थाना चैनपुर जिला कैमूर भभुआ, बिहार ने लिखित प्रार्थना पत्र दिया कि दिनांक 12-7-023 को समय करीब रात्री 11.45 बजे वादी वाराणसी से अपने ननिहाल नरायनपुर अपनी मोटरसाइकिल BR45 L 1539 से आ रहा था तभी स्कूल के आगे तिरमुहानी नरायनपुर के पास 04 लोगों द्वारा बादी को रोककर गाली- गलौज व हाथा पाई करते हुए मोटरसाइल व मोबाइल छिनकर, जान से मारने की धमकी दिये और 100 मीटर दूर पर मेरी मोटरसाइकल छोड़कर मेरा मोबाईल लेकर भाग गये, जिसके आधार पर थाना चौबेपुर में मु0अ0सं0- 372/2023 धारा 392/504/506 भादवि पंजीकृत कर, विवेचना उ०नि० श्याम नारायण यादव द्वारा संपादित की जा रही है।पूछताछ का विवरण- अभियुक्तगणो ने पूछताछ करने पर बताया कि हमलोग आपस में दोस्त है और अपने जेब खर्च व मौज मस्ती के लिये लोगो का वाहन व समान लूटते है तथा उनको बेच कर अपना सुखमय जीवन जीते है। दिनांक 12/13-07-2023 की रात्रि में भी एक व्यक्ति से यह मोबाइल व गाड़ी छीन कर भागे थे। गाड़ी को हम लोग चालू न होने के कारण छोड़ दिये थे तथा मोबाइल लेकर भाग गये थे। जो मोबाइल फोन हम लोगों के पास से मिला है यह वही मोबाइल फोन है, जिसको हम लोग बेचने ले जा रहे थे कि आप लोगों को देखकर डर गये तथा भागना चाहे कि आप लोगो ने पकड़ लिया।गिरफ्तारी करने वाली पलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह,उ0नि0 मनोज कुमार तिवारी,हे0का0 तेजबहादुर यादव,हे0का0 धर्मेन्द्र यादव थाना चौबेपुर कमिश्नरेट वाराणसी शामिल रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News