UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

घर के कमरे में लहुलुहान मिला शव, सगे भाईयों पर हत्या का आरोप

Updated on: 04 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी में शुक्रवार शाम हमलावरों ने घर में घुसकर सब्जी विक्रेता की हत्या कर दी। चारपाई पर लेटे सब्जी व्यापारी का धारदार हथियार से गला रेत दिया। वारदात को अंजाम देकर हमलावर फरार हो गए। घर में पहुंचे परिजनों को शव खून से लथपथ मिला, जिसे बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने हत्या का आरोप मृतक के सगे भाइयों पर लगाया है।"

बंद घर में कारोबारी जितेंद्र जायसवाल की हत्या की सूचना पर लालपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। पूरे घर को सील करते हुए फॉरेंसिक टीम को बुलाया। वहीं परिजनों से अलग-अलग पूछताछ की। पूरे परिवार को घर से बाहर निकलने पर रोक लगा दी। जानकारी पाकर आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे है। पुलिस हत्या की गुत्थी सुलझाने में लगी है।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News