UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

जो मुक्त हो जाते हैं वह भी राम की शरण चाहते हैं - रामभद्राचार्य

Updated on: 04 July, 2026

हनुमानजी महाराज भक्त की भावना देखते है-पँ. धीरेंद्र शास्त्री

बागेश्वर बाबा को सुनने दोपहर से ही धाम में उमडी भारी भीड

पुर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ ब्यूरो चीफ विवेक सोनी 

विजेथुआ महावीर धाम में शुक्रवार को गुरु शिष्य ने भक्ति की ऐसी गँगा बहाई कि लाखों की भीड घँटों उसी मेँ डूबी रही। आज विजेथुआ महावीर धाम में भक्तों के धैर्य की परीक्षा थी जो अटूट रही। सुबह से ही धाम में जुटे भक्त देर शाम तक हनुमानजी के जय जयकार करते रहे। साँयकाल कथा कहते हुए जगतगुरु स्वामी श्रीरामभद्राचार्य जी ने कहा कि जब तक मोक्ष की इच्छा रहेगी व्यक्ति ईश्वर को नहीं पा सकता। जो मुक्त हो जाते हैं वह भी भगवान राम की शरण चाहते हैं। मुक्त भगवान के गले का मुक्ताहार बनता है और भक्त भगवान के चरणों की सेवा करता है वह विजेथुआ महोत्सव के आठवें दिन वाल्मीकि रामायण कथा सुना रहे थे। उन्होंने कहा कि राम सीता और लक्ष्मण यही तीन हमारे आराध्य हैं। रामायण में वाल्मीकि कहते हैं राम परमात्मा सीता भक्ति व लक्ष्मण वैराग्य हैं। वैराग्य और भक्ति से ही परमात्मा को प्राप्त किया जा सकता है। 
कथा में पहुंचे तुलसी पीठाधीश्वर के शिष्य व बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि एक दिन ऐसा आएगा जब गुरु रामभद्राचार्य के संरक्षण में भारत हिन्दू राष्ट्र बनेगा। उन्होंने कहा कि जातियों के अभिमान को छोड़कर हम सबको एक होना पड़ेगा। बागेश्वर सरकार ने  नारा लगवाया कि छुआछूत की करो विदाई हम सब हिन्दू भाई भाई। उन्होंने आह्वान किया कि अंग्रेजी विद्यालयों के साथ साथ संस्कृत विद्यालयों को बढावा देना होगा। कहा कि मंदिरों के साथ विद्यालयों को जोड़ना पड़ेगा। विजेथुआ धाम में उमडी भीड का जिक्र करते हुए शास्त्री जी ने कहा कि यहां के भक्तों की भीड और उत्साह देखकर मन गदगद है। उन्होंने कहा हनुमानजी की महिमा अपरम्पार है ये भक्तों के भाव देखते है। उन्होंने से कहा कि युवाओं को चाहिए कि वह सँस्कार वान, ज्ञानवान और बलवान बने। शिक्षा पर जो देते हुए कहा कि प्रत्येक युवा अपने माता पिता के सपनों को साकार करें और उन्हें भगवान का दर्जा देँ। अयोध्या के चर्चित महंत राजूदास ने इस अवसर पर कहा कि गुरुदेव रामभद्राचार्य हम सबके आदर्श है वे सनातन का झंडा बुलंद करने वालों के संरक्षक हैं । उनकी इच्छा है कि पाक अधिकृत कश्मीर शीघ्र ही भारत में शामिल हो ।आयोजक विवेक तिवारी के अनुज डॉ रत्नेश तिवारी ने सपत्नीक व्यासपीठ का पूजन किया। तुलसी पीठ के उत्तराधिकारी रामचन्द्र दास ने गुरु अर्चन किया। इस अवसर पर विधायक राजेश गौतम,भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी, प्रमोद मिश्र, चेयरमैन आनंद जायसवाल, एडीजे अल्मोड़ा रवींद्र मिश्र, राम विनय सिँँह,  डा. रत्नेश तिवारी, गिरिजेश तिवारी, ज्ञानेन्द्र विक्रम सिंह रवि, विजयधर मिश्र, डा. सुरेंद्र तिवारी, प्रमुख सर्वेश मिश्र, अम्बरीश मिश्र, जगदम्बा उपाध्याय, विजय उपाध्याय, रितेश दूबे, विक्की वर्मा, मानवेन्द्र सिँँह, रामूश्यामू उपाध्याय, वीके अग्रहरि, अभिषेक पाँडेय,  दीपेश सिँँह, रितेश उपाध्याय, महेंद्र मिश्र, दीपक सिँँह, उदय सिँँह, रितेश उपाध्याय, ज्ञान तिवारी, शीलेश बरनवाल, मनोज तिवारी, पँकज अग्रहरि, इन्द्रजीत वर्मा, शिवकुमार, अन्तिम मिश्र, एसपी.सिँँह, गुलाब यादव,  समेत अनेक प्रमुख व्यक्ति उपस्थित रहे। विजेथुआ महोत्सव के आयोजक विवेक तिवारी ने जगतगुरु श्री रामभद्राचार्य जी महाराज, पँ. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री व आचार्य रामचंद्र दास जी को उपहार स्वरूप गदा प्रदान किया
आयोजक विवेक तिवारी के घर पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री विजेथुआ महोत्सव के आयोजक विवेक तिवारी के घर पहुंचे पँ. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने परिजनों से मुलाकात किया। इस दौरान के बाहर भी भक्तों की भारी भीड का उन्होंने अभिवादन किया। इस दौरान श्री तिवारी के परिजनों ने श्री शास्त्री ने को स्मृति चिन्ह प्रदान किया बाबा बागेश्वर के आगमन पर भारी भीड विजेथुआ महोत्सव में बाबा बागेश्वर के आगमन पर भारी भीड़ मन्दिर से लेकर कार्यक्रम स्थल तक जमा रही। उपजिलाधिकारी कादीपुर उत्तम तिवारी व क्षेत्राधिकारी कादीपुर हर मोर्चे पर नजर रखे हुए थे। इस दौरान पूरे विजेथुआ धाम मेँ चप्पे चप्पे पर पुलिस लगी रही। सत्यपथ फाउंडेशन के स्वयंसेवक भक्तों की सेवा में लगे रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News