संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
*इंटरनेशलन किक बॉक्सिंग में काशी की बेटियों का 'गोल्डेन पंच', स्वर्ण सहित रजत और कांस्य पदक पर जमाया कब्जा।*हरहुआ*।नई दिल्ली के इंदिरा गाँधी स्पोर्टस स्टेडियम में इंटरनेशनल किक बॉक्सिंग चैम्पियनशिप में वाराणसी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर चार से आठ फरवरी तक चली प्रतियोगिता में स्वर्ण, रजत और कांस्य सहित कुल छः पदक जीत कर मान बढ़ाया।
इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत के विभिन्न राज्यो के साथ साथ जापान, कजाकिस्तान, फिलिस्तीन, इजिप्ट, सीरिया और कतार सहित 20 से अधिक देशो के खिलाड़ियों ने भाग लिया। कड़े मुकाबले में वाराणसी की रियानारायन चौहान, जान्हवी पांडेय और रितिका ने स्वर्ण पदक प्राप्त क़िया। इनके अलावा अंजलि कुमारी और ईशान यादव ने रजत पदक जीता। जबकि रिया नारायण चौहान ने कांस्य पदक अपने नाम किया।
पदक जीतकर मंगलवार को अपने घर अनौरा लौटने पर खिलाड़ियों का जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया।
स्वर्ण पदक विजेता रिया नारायण चौहान हरहुआ क्षेत्र के अनौरा में अपने नाना मन्ना लाल चौहान के घर रहकर प्रशिक्षण लेती थी।गाँव में सबकी प्रिय बनी रहीं। ग्रामीणों ने हरहुआ रिंग रोड चौराहे से अनौरा गांव तक लगभग 5 किमी लंबा जुलूस निकाला। म्यूजिक सिस्टम पर बजते देश भक्ति गीतों , ढोल नगाड़े की थाप और फूलों की वर्षा के बीच खिलाड़ियों का जोरदार अभिनंदन किया गया। 'भारत माता की जय', 'काशी की बेटियों की जय' के नारे लगते रहे। अनौरा के ग्राम प्रधान दीपक चौहान ने खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए कहा कि ये बेटियां हमारे गांव की गौरव है। भविष्य में भी इन्हें हर संभव सम्मान व मदद की जाएगी।
विजय जुलूस में मुख्य रूप से प्रधान संघ के जिला महामन्त्री एवं ग्राम प्रधान चक्का मधुबन यादव, दासेपुर प्रधान सोनू प्रसाद, करोमा प्रधान प्रतिनिधि भगत यादव, भटौली प्रधान प्रतिनिधि राजनारायण पटेल , बेरवा प्रधान आशीष राजभर,औसानपुर प्रधान प्रतिनिधि बांके लाल कन्नौजिया सहित सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण एवं खेल प्रेमी शामिल रहे।