संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी -- समाजवादी पार्टी कार्यालय अर्दली बाजार में शनिवार को सम्राट अशोक मौर्य,महर्षि कश्यप और श्रृंगवेरपुर के राजा निषाद राज गुह्य जी की जयन्ती हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर एक विचार गोष्ठी का भी आयोजन किया गया। जिसमें समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारीगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला अध्यक्ष सुजीत यादव ने कहा कि निषाद राज निषाद समाज के थे। उन्होंने ही श्री राम, सीता तथा लक्ष्मण को वनवास काल में अपने सेवकों के द्वारा गंगा पार करवाया था। उन्होंने कहा कि सम्राट अशोक ने देश का राजनीतिक एकीकरण किया। उन्होंने इसे एक धर्म, एक भाषा और व्यावहारिक रूप से ब्राह्मी नामक एक लिपि से बांध दिया। संचालन कर रहे प्रवक्ता संतोष यादव बबलू एडवोकेट ने कहा की सम्राट अशोक ने लोगों को जियो और जीने दो की शिक्षा दी। उन्होंने जानवरों के प्रति दया पर जोर दिया। मुनिराज कश्यप महान परोपकारी और प्रजा पलक थे। उन्होंने समाज को एक नई दिशा देने के लिए स्मृति ग्रंथ और कश्यप संहिता जैसी महान ग्रंथों की रचना की। ऐसे महर्षि का प्रेरणादायक व्यक्तित्व मानव जाति का सदैव मार्गदर्शन करता रहेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़ ने संचालन जिला प्रवक्ता संतोष यादव बबलू एडवोकेट ने किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से दिलशाद अहमद, दीपचन्द गुप्ता, इम्तियाज फारूखी,विद्या भारती,हीरू यादव, नंदलाल कनौजिया, दुर्गावती सिंह पटेल, सतीश यादव, राजेंद्र प्रसाद, रामकुमार यादव, मनोज यादव, कमलाकांत प्रजापति, धर्मवीर पटेल, डीके मौर्य, सचिन प्रजापति, विजय यादव, रविकांत, जौहर प्रिंस, विनोद शुक्ला, सफेद दर्जनों लोगों ने अपने विचार व्यक्त किये।