संवादता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
*हरहुआ।* हरहुआ ब्लाक के बेरवा गांव में बन रहे हर घर जल योजना के तहत टँकी, बोरिंग पम्प हाउस, चहार दिवारी सहित अन्य कार्यो का कैबिनेट जल शक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह नेअवलोकन किया। मौके पर जहां एक तरफ अधूरे निर्माण के कार्य का अवलोकन किया वही ईट , बालू ,सीमेंट ,सरिया की क्वालिटी को परखा। अधिकारियों से यह जानने का कार्य किया कि कार्य मे बिलंब क्यों हुआ।
मंत्री ने कहा कि 90%पाइप लाइन का कार्य हो गया है शेष को भी जल्द पूरा करें। मानक एवम गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता नही होगी। हर हाल में एक माह के भीतर हर घर जल मिलना शुरू हो जाये। रास्ते के बाबत कहा कि प्रार्थना पत्र दीजिये उस पर भी तत्काक्लिक कार्यवाही कराई जाएगी।
साथ मे विद्यासागर , एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्य , संजय सोनकर
जिला ग्राम प्रधान संघ के महामंत्री मधुवन यादव के नेतृत्व में प्रधान बेरवा आशीष राजभर, प्रधान भटौली प्रतिनिधि राजनारायण ,करोमा भगत यादव , प्रधान गोकुलपुर लाल साहब कन्नौजिया, प्रधान अनौरा दीपक चौहान ,प्रधान प्रतिनिधि औसान पुर बांकेलाल कन्नैजिया,सतीश पटेल , रवि पटेल सहित कई स्थानीय भाजपा नेता व ग्रामीण उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने गांव में सड़क के अभाव में आवागमन का प्रश्न उठाया। अन्य कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति सम्बंधित अधिकारियों ,कर्मचारियों से प्राप्त की।
(फोटो)