UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

जाते जाते चौकी प्रभारी रूला गए मनीष पाल 

Updated on: 04 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

चोलापुर। वाराणसी क्षेत्र के चांदपुर चौकी पर कार्यरत ईमानदार व कर्तब्यनिष्ठ उपनिरीक्षक मनीष पाल का स्थानांतरण थाना शिवपुर होने से वहां के स्थानीय लोग व अधिनस्त कर्मचारी भावभीनी विदाई दिए।उनके विदाई समारोह में सबकी आंखें नम हो गई थी।पुलिस चौकी चंदापुर में इनका कार्यकाल काफी सुखद रहा चौकी चांदपुर क्षेत्र की जनता उनके अच्छे कार्य के लिए हमेशा याद करेगी। स्थानांतरण होने के बाद चौकी प्रभारी मनीष पाल ने बताया कि यह विभाग का एक हिस्सा है चौकी चंदापुर क्षेत्र से हमें जनता का अच्छा सहयोग मिला है यहां से जाने पर दुख हो रहा है लेकिन यह हमारे कार्य का एक हिस्सा है। क्षेत्र के जनता द्वारा माल्यार्पण के साथ–साथ अंग वस्त्र पहना कर,स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।चौकी प्रभारी ने कहा कि स्थानांतरण एक नौकरी का हिस्सा होता है।लेकिन जहा भी कोई जाता हैं वहां से कुछ न कुछ जरूर सीखता है।उन्होंने कहा कि अधिकारी को काम करने में तभी आनंद आता है,जब उनको वहां की जनता से भरपूर सहयोग मिलता रहे।प्रिंस चौबे ने बहुत ही प्रमुख्ता के साथ कहा कि इन्होंने अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाई।इनके सेवाकाल के दौरान उनके अधीनस्थ व साथी अधिकारियों व कर्मचारियों का पूरा सहयोग मिला है।जो भी उनको जिम्मेदारी सौंपी गई,उसको उन्होंने पूरी लग्न व ईमानदारी से पूरा करने का प्रयास किया।इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक व क्षेत्रीय लोग उपस्थिति रहें।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News