UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

प्रोटोकॉल प्रभारी व भाजपा क्षेत्र उपाध्यक्ष किसान मोर्चा काशी क्षेत्र ने लाल बहादुर शास्त्री बाबतपुर एयरपोर्ट पर स्थानीय लोगों को दिलाई भाजपा की सदस्यता*

Updated on: 02 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

*वाराणसी।* भाजपा ने गांव-गांव महासदस्यता अभियान शुरू किया है।प्रोटोकॉल प्रभारी भाजपा क्षेत्र उपाध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा काशी क्षेत्र शैलेश पांडेय ने भी लाल बहादुर शास्त्री बाबतपुर एयरपोर्ट व कठिराव मंडल के बसनी बाजार के प्रतिष्ठित व्यवसायी व समाज सेवी विनोद सेठ के साथ स्थानीय लोगों को दिलाई सदस्यता व स्वर्ण व्यवसाइयों सुल्तानपुर में स्वर्ण व्यवसायी के साथ हुई लूट की घटना का सफल अनावरण और मनबढ़ अपराधियों पर हुई कारवाई में सरकार के प्रति प्रकट किया आभार।भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय स्तर पर बृहद सदस्यता अभियान चला रही है।सदस्यता अभियान में युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।शैलेश पाण्डेय ने सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख किया व स्वर्ण व्यवशाइयों ने भाजपा पर जताया भरोसा।। 

शैलेश पाण्डेय हवाई अड्डे पर उपस्थित लोगों से भारतीय जनता पार्टी द्वारा जारी टोल फ्री नंबर 8800002024 पर मिस कॉल कर सदस्य बनने का आग्रह भी किया।इस अवसर पर उपस्थित आईटी से अमित चौबे, अशोक पटेल, ऋषि उपाध्याय, सूरज विश्वकर्मा, भरत सेठ, दीपक सेठ, राजेश दूबे, मंगल, अमन मिश्रा, कार्तिके यादव, शशांक सेठ, दिनेश मिश्रा, सुरेश गिरी, अनिल समेत आदि उपस्थित रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News