संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
अतुल राय
हरहुआ,वाराणसी। स्थानीय विकासखंड अंतर्गत ग्रामपंचायत अटेसुआ और भोपापुर मे ग्रामचौपाल आयोजित हुआ।अटेसुआ मे ग्रामचौपाल की अध्यक्षता एडीओ सहकारिता अवधेश सिंह ने की तथा भोपापुर मे ग्रामचौपाल की अध्यक्षता एडीओ आइएसबी संजय श्रीवास्तव ने की।अटेसुआ मे ग्रामचौपाल की अध्यक्षता कर रहे एडीओ सहकारिता अवधेश सिंह ने कहा कि गाँव की समस्याओ का गाँव मे ही निस्तारण ग्रामचौपाल के आयोजन का मुख्य उद्देश्य है।सेक्रेटरी विनोद यादव तथा बोरिंग टेक्नीशियन अमितेश श्रीवास्तव ने अपने विभाग की योजनाओ के बारे मे उपस्थित ग्रामीणों को विस्तार से जानकारी दी।ग्रामप्रधान मटरू यादव ने उपस्थित अधिकारियो और ग्रामीण जनो का आभार व्यक्त किया।भोपापुर मे एडीओ आइएसबी संजय श्रीवास्तव ने सेक्रेटरी जयप्रकाश,कृषि विभाग के प्राविधिक सहायक कृष्ण कुमार मौर्य तथा बोरिंग टेक्नीशियन अजय सिंह के माध्यम से लोगो की शिकायतो को सूचीबद्ध कराया।एडीओ संजय श्रीवास्तव ने चौपाल मे मोती की खेती के बारे मे ग्रामवासियो को जानकारी दी।उन्होने महिला समूहो के गठन,सीसीएल और वित्त पोषण के बारे मे गहनता से जानकारी दी।चौपाल मे ग्राम प्रधान विजय कुमार,सेक्रेटरी जयप्रकाश,रोजगार सेवक संदीप मौर्या व ग्रामीण मौजूद रहे।