संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी। शनिवार को देश भर में भगवान परशुराम जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर हरहुआ विकासखंड के साईं गांव में भगवान परशुराम के अस्त्र फरसा को स्थापित कर उनकी जयंती को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।इस अवसर पर विप्र परशुराम रक्षा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमंत मिश्रा ने कहा कि भगवान परशुराम भगवान विष्णु के छठे अवतार माने गए हैं, ब्राह्मणों के अराध्य होने के बावजूद भी पूरे देश में गिने चुने मंदिर हैं जो दुर्भाग्य की बात है। हमारा संगठन देश भर के विभिन्न जगहों पर उनके अस्त्र फरसा की स्थापना व मंदिर का निर्माण करने का कार्य कर रहा है। वाराणसी में यह पहली स्थापना है भविष्य में यहां भव्य मंदिर की स्थापना की जाएगी। संगठन के कोषाध्यक्ष महेंद्र पाण्डेय ने कहा कि आज ब्राह्मणों में वैचारिक मतभेद होने के कारण ब्राह्मण एक नहीं हो पा रहे है। हमारा प्रयास है कि इस तरह के कार्यक्रमों के माध्यम से ब्राह्मण समाज को एक किया जा सके। एडवोकेट प्रिंस चौबे ने कहा कि हमारे क्षेत्र में चिरंजीवी भगवान परशुराम का यह पहला मंदिर स्थापित होने जा रहा है।यह हमारे ग्रामसभा के लिए सौभाग्य की बात है की वाराणसी में पहली बार हमारे गांव में भगवान परशुराम के फरसा की स्थापना की गई है। इस मौके पर प्रो.के एन द्विवेदी,के एन मिश्रा,सुशील दुबे,प्रदीप पाण्डेय,गुप्तेश्वर पाण्डेय,अजय शंकर पाण्डेय,समेत सैकड़ों विप्रगण मौजूद रहे।