UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*मित्र सेवा इंश्योरेंस एंड फिनटेक प्राइवेट लिमिटेड केंद्र का चिलबिला बाजार में हुआ भव्य उद्घाटन*

Updated on: 04 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

मिर्जामुराद- वाराणसी चिलबिला बाजार में मित्र सेवा इंश्योरेंस एंड फिनटेक प्राईवेट लिमिटेड का उद्घाटन सीनियर एरिया मैनेजर विनीत त्रिपाठी व समाजसेवी ग्राम प्रधान सभाजीत सरोज के द्वारा फीता काट कर किया गया।सीनियर एरिया मैनेजर विनीत त्रिपाठी ने बताया इस मित्र सेवा केंद्र के माध्यम से माइक्रो फाइनेंस, होम लोन ,गोल्ड लोन,प्रापर्टी लोन, अकाउंट ओपनिंग,आधार कार्ड से पैसे निकालना,पैसा भेजना,पैन कार्ड, सभी गाड़ियों का इंश्योरेंस , आयुष्मान कार्ड,आय,जाति,निवास, वोटर कार्ड,आदि सुविधाएं कराई गई है। मित्र सेवा की सुविधा का लाभ सभी निम्न मध्यम वर्ग के लोग उठा सकते है जिसमे पैसे की बचत के साथ आदत डाल कर आत्मनिर्भर बन सकते है । मित्र सेवा महिला सशक्तिकरण एव युवाओं को रोजगार, स्वरोजगार के लिए मित्र सेवा अभी तक भारत के सभी राज्यों में कार्यरत है साथ ही साथ बीस हजार से ज्यादा स्थाई मित्र सेवा के केंद्र कार्यरत है और दो हजार से ज्यादा फील्ड एग्जीक्यूटिव इसकी देखभाल के लिए हर एक जिले में नियुक्त है एव वर्तमान समय मे कंपनी देश के सभी जिलो में एरिया इंचार्ज की नियुक्ति कर रही है इच्छुक लोग मित्र सेवा से जुड़कर इस अवसर का लाभ ले सकते है ।इस दौरान मित्र सेवा केंद्र के संचालक गौरव कुमार मौर्य,कचनार ब्रांच मैनेजर राजेश कुमार,एरिया इंचार्ज अरविंद प्रकाश गौतम, बीसीसी अनिल पटेल,पुष्पा सरोज,मालती देवी,शशिकांत, एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News