UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*चुमकुनी में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि के घर के बगल में सावन के पर्व पर शिव शंकर जी की मंदिर का निर्माण*

Updated on: 04 July, 2026

विवेक राय की खास रिपोर्ट

 

वाराणसी- वाराणसी विकास खंड चोलापुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत चुमकुनी में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अनिल कुमार सिंह के घर के बगल में सावन के पर्व पर शिव शंकर जी की मंदिर का निर्माण कराया गया।निवार को प्राण-प्रतिष्ठा एवं मूर्ति स्थापना की गई। इस दौरान मंदिर परिसर में आयोजित विविध धार्मिक कार्यक्रमों में श्रद्घालुओं की भीड़ उमड़ी।नवनिर्मित मंदिर परिसर में मूर्ति स्थापना कार्यक्रम के तहत शनिवार को दोपहर करीब सवा ग्यारह बजे मुख्य मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच भगवान शिवशंकर की विधिवत मूर्ति स्थापना की गई। इसके बाद आयोजित विशाल भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इससे पहले शनिवार को हवन आदि कार्यक्रम हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।इस मौके पर नवनिर्मित मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा एवं मूर्ति स्थापना समारोह में उपस्थित रहे ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अनिल कुमार सिंह ग्राम प्रधान मनोज सिंह समाजसेवी चंदन सिंह आदि लोग उपस्थित रहे

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News