UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*रिटायर फौजी के घर से नगदी समेत लाखों की चोरी*

Updated on: 02 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

*मिर्जामुराद।* गौर गांव (मिर्जामुराद) निवासी रिटायर फौजी जगदीश पांडेय के मकान में सीढ़ी के रास्ते मंगलवार की देर रात घुसे चोरों ने तीन कमरों का ताला तोड़कर पच्चीस हजार नगदी समेत लाखों रुपये के गहने उड़ा ले गए।

जानकारी के अनुसार गौर गांव निवासी रिटायर फौजी मंगलवार को अपने साले के बेटी के शादी में शामिल होने के लिए परिवार के साथ भदोही जिले के गोपीगंज चले गए।घर पर सिर्फ उनकी बूढ़ी मां थी उसी समय चोरों ने मौका पाकर घर के बगल से सीढ़ी लगाकर छत पर चढ़ने के बाद बने कमरे का ताला तोड़कर नगदी समेत कुछ सामान निकाल लिए उसके बाद घर में नीचे उतरने के बाद कमरों का ताला तोड़कर घुसने के बाद आलमारी के लाकर को तोड़कर दो सोने का चेन, पांच सोने का अंगूठी, कान का बाली, पैजनी, लरी समेत लगभग पच्चीस हजार नगदी चोर उठा ले गए।चोरी की जानकारी जगदीश पांडेय के भाई बब्बू पांडेय के घर पहुंचे पर रात एक बजे हुआ तो उन्होंने जगदीश को जानकारी दिया।बुधवार की दोपहर घर पहुंचे जगदीश ने मिर्जामुराद थाने पर चोरी के बाबत तहरीर दिया।जगदीश का एक पुत्र राहुल पांडेय नेवी में गुजरात मे तैनात है वो भी परिवार के साथ शादी में शामिल होने आया था।वही घर से आधा किलोमीटर दूर जगदीश के खेत के पास ही चोरों ने घर से चुराई अटैची फेके थे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News