पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ संवाददाता विवेक सिंह*
जफराबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सीएचसी नेहरूनगर सिरकोनी में बुधवार को स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।जिसका उदघाटन जफराबाद के पूर्व विधायक डॉ हरेन्द्र प्रसाद सिंह ने किया।
उदघाटन के बाद उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए श्री सिंह ने कहा कि मोदी जी के 2014 में सत्ता में आने के बाद आम जनता को जनहितकारी योजनाओं का लाभ मिला है।जनता को स्वास्थ्य सहित अन्य सरकारी लाभ जिसमे आवास,शौचालय, बिजली, पानी,शिक्षा आदि जैसी मूलभूत आवश्यकताओं की योजनाओं का सीधा लाभ मिला।सभी के खाते में अब सीधे धन आता है।आज प्रदेश की योगी सरकार गरीब,असहाय, मजदूरों कामगारों आदि को स्वास्थ्य सेवा देंने में कोई कोर नही छोड़ रही है।सीएचसी केंद्र और सभी तरह की जांच व दवाएं उपलब्ध हैं।इसके पूर्व श्री सिंह ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।स्वास्थ्य मेले में आये चिकित्सकों ने लोगो की जांच करके दवाएं दिया।कार्यक्रम में प्रभारी डॉ राजीव कुमार ने मुख्य अतिथि का माल्यार्पण कर स्वागत किया।संचालन भाजपा के पूर्व मण्डल रमेश चन्द्र जायसवाल ने किया।इस मौके पर राजेश सोनकर,सत्यप्रकाश सिंह "करिया" शशिकांत पाठक,मंगला सिंह,इंद्रकुमार शुक्ल,रौनक बरनवाल, विनय मौर्य,विजय चौरसिया,जगतनारायण सिंह, सन्दीप गुप्ता,डॉ दिनेश सिंह आदि उपस्थित रहे।
ज्ञात हो यह कार्यक्रम एक पखवारे तक चलेगा।