UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*सनातन संस्कृति विस्तार का केन्द्र है मंदिर-कृष्णा नन्द पाण्डेय*

Updated on: 04 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

*मिर्जामुराद(वाराणसी)।* धरोहर संरक्षण सेवा संगठन “ द्वारा सनातन विस्तार के उद्देश्य को लेकर अनवरत चल रहे “संस्कृति संवाद यात्रा की बैठक का (21 वां पड़ाव) क्षेत्र के लालपुर गांव स्थित राधिका शिक्षण संस्थान लालपुर (मिर्जामुराद) में रविवार को आयोजित हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता संजय मिश्र ने किया।

मुख्य वक्ता संगठन के प्रमुख संयोजक कृष्णा नन्द पाण्डेय ने कहा मन्दिरो के विस्तार से ही सनातन का विस्तार होगा मन्दिर ही सनातन संस्कृति का केन्द्र है, मुगल आक्रांताओं के द्वारा हमारे मन्दिरों को तोड़ा गया, मन्दिरों को लूटा गया। मुग़लों का लक्ष्य धन ही नही था उनका लक्ष्य सनातन संस्कृति को खत्म करना था, हमारे पूर्वजों ने अपना सर्वोच्च बलिदान देकर संस्कृति व राष्ट्र को बचाया। जिन सभ्यताओ ने अपनी संस्कृति व धरोहर की रक्षा के लिए योद्धा नहीं तैयार किए उनकी संस्कृति व धरोहर नष्ट हो गयी।अब समय आ गया है हर सनातनी को साधक के साथ योद्धा बनना होगा।जब हर सनातनी शस्त्र व शास्त्र दोनों मे पारंगत होगा तभी मानवता की रक्षा हो पाएगा। वक्ताओं मे विद्यालय के प्रबन्धक अभय तिवारी ने कहा अभी समय है हर सनातनी को अपनी सुरक्षा के बारे मे सोचने का तभी सनातन संस्कृति का विस्तार होगा।हर हिन्दू को सनातन संस्कृति को जन जन तक 

पहुँचाना होगा।विजय कान्त मिश्र ने कहा कि सनातन संस्कृति विश्व का कल्याण हो 

का उद्वघोष करती है।कार्यक्रम मे प्रमुख रूप से सर्वश्री उपेन्द्र सिंह, आनन्द पाण्डेय पियाजु गुरु, अखिलेश मिश्र, विजय मिश्र, कौसलेश त्रिपाठी, डा.चन्द्रदेव पटेल, आशीष सिंह ( सदस्य ज़िला पंचायत), अमित पाण्डेय सहित आदि लोग उपस्थित रहे। 

कार्यक्रम का आयोजन अभय तिवारी व संचालन हरिशरण प्रजापति ने किया, कार्यक्रम का समापन सामूहिक श्री हनुमान चालीसा पाठ से हुआ।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News