विनोद यति की खास रिपोर्ट
वाराणसी- पुलिस आयुक्त महोदय द्वारा बच्चा चोरी की हुई घटनाओं के अनावरण हेतु पुलिस टीम को निर्देशित किया गया था उसी क्रम में आज दिनांक 02.06.2023 को अन्तर्राज्यीय बच्चा चोर गैंग के 15 सदस्यों को झारखण्ड से गिरफ्तार किया गया, जिनके कब्जे से 02 चोरी/अपहृत हुए नाबालिग बच्चे बरामद हुए।पूर्व में थाना भेलूपुर में पंजीकृत मु0अ0सं0 193/2023 धारा 363/311/370 (5) भादवि की विवेचना में प्रकाश में आये 10 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर 03 नाबालिग बच्चों की बरामदगी की गयी थी। घटना में संलिप्त गिरफ्तार मुख्य अभियुक्तगणों को पुलिस कस्टडी रिमाण्ड में लेकर हिकमत अमली से गहन पूछताछ की गयी तथा प्राप्त जानकारी का विश्लेषण कर इस अन्तर्राज्यीय बच्चा चोर गैंग के अन्य संलिप्त अभियुक्तगणों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों को बिहार, झारखण्ड आदि प्रान्तों में रवाना किया गया। इसी क्रम में आज दिनांक 02.06.2023 को सर्विलांस टीम / कमिश्नरेट वाराणसी पुलिस टीम ने प्रयागराज व मिर्जापुर की संयुक्त पुलिस टीमों के सहयोग से झारखण्ड से बच्चा चोर गैंग के 05 अन्य सदस्यों को गिरफ्तार किया गया एवं प्रयागराज एवं मिर्जापुर से अपहृत बच्चों को बरामद करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की। गिरफ्तार अभियुक्तों का ट्रान्जिट रिमाण्ड लेते हुए वाराणसी लाया जा रहा है। वाराणसी में अभियुक्तों से पूछताछ व अन्य आवश्यक कार्यवाही की जायेगी। बच्चा चोर गैंग के सदस्यों की गिरफ्तारी एवं अपहृत बच्चों की बरामदगी में जनपद कोडरमा (झारखण्ड) पुलिस का प्रशंसनीय योगदान रहा है।गिरफ्तार अभियुक्तगण से विस्तृत पूछताछ करने पर बताया कि हमलोगों का एक गिरोह है, हमारे गैंग के पूर्व में गिरफ्तार सन्तोष गुप्ता एवं विनय मिश्रा आदि नाबालिग छोटे बच्चों को चोरी कर शिखा मोदनवाल के माध्यम से जगवीर बरनवाल व अनुराधा आदि को 02 से 03 लाख रूपये में बेच देते हैं तथा ये लोग नाबालिग बच्चों को नि:संतान दम्पत्तियों को 04 से 05 लाख रूपये में राजस्थान, बिहार, झारखण्ड आदि स्थानों के दलालों के माध्यम से बच्चे को बेच देते हैं जो पैसा मिलता है उसमें आपस में बाट लेते है।गिरफ्तारी / सहयोग करने वाली पुलिस टीम में सर्विलांस टीम / कमिश्नरेट वाराणसी पुलिस टीम में निरीक्षक अंजनी कुमार पाण्डेय प्रभारी सर्विलांस सेल क्राइम ब्रान्च मु०आ० ज्ञानेन्द्र,का0 प्रेम पंकज, का0 मनीष सर्विलांस सेल क्राइम ब्रान्च,उ0नि0 सौरभ पाण्डेय, उ0नि0 वैभव शुक्ला,का0 अनुज कुशवाहा व म0का0 रूबी सिंह थाना कैण्ट कमिश्नरेट वाराणसी,उ0नि0 आनन्द चौरसिया,का0 प्रेमशंकर पटेल, का0 सचिन,का0 सुमित शाही थाना भेलूपुर कमिश्नरेट वाराणसी,उ0नि0 श्रीराम उपाध्याय,का0 एजाज हुसैन थाना चेतगंज कमिश्नरेट वाराणसी व कमिश्नरेट प्रयागराज पुलिस टीम में उ0नि0 पवन कुमार सिंह, उ0नि0 विकास यादव, उ0नि0 दिनेश सिंह, का0 राकेश दुबे, का0 पीयूष वाजपेयी, चा0 मनोज कुमार सिंह थाना दारागंज कमिश्नरेट प्रयागराज व जनपद मिर्जापुर पुलिस टीम में उ0नि0 माधव सिंह, हेका) लालजी यादव, का0 बृजकिशोर शर्मा, उ0नि0 दयाशंकर ओझा,म0का0 रक्षा यादव,का0 प्रभुनारायण थाना विंध्याचल जनपद मिर्जापुर शामिल रही।