UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*चोलापुर पुलिस टीम द्वारा कुल दो नफर वारण्टी गिरफ्तार*

Updated on: 04 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी- पुलिस आयुक्त वाराणसी द्वारा वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ़्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण में, एवं सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ के कुशल नेतृत्व में थाना चोलापुर की 02 अलग-2 पुलिस टीमों द्वारा कुल 02 नफर वारण्टी क्रमशः 1. छोटेलाल यादव उर्फ अजय पुत्र बच्चेलाल नि0 बेनीपुर कला थाना चोलापुर वाराणसी सम्बन्धित मु0नं0 1007/17 स्टेट बनाम् छोटेलाल धारा 323/504 भादवि थाना चोलापुर को समय करीब 01.05 बजे एवं 2. संजय मिश्रा पुत्र श्यामा चरण मिश्रा नि0 ग्राम अहिरौली थाना चोलापुर वाराणसी सम्बन्धित मु0नं0 2996 / 16 स्टेट बनाम् संजय मिश्रा वैगरह धारा 325/323/504/506/452 भादवि थाना चोलापुर को समय करीब 02.40 बजे उनके निवास स्थान से गिरफ्तार किया गया। उक्त के सम्बन्ध में थाना चोलापुर पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम मे उ0नि0 रमेश कुमार,हे0का0 अनिल कुमार सिह,का0 सूरज कुमार,उ0नि0 राहुल मौर्या,हे0का0 रजनीश सिंह,हे0का0 सुरेश राम सरोज थाना चोलापुर कमिश्नरेट वाराणसी शामिल रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News