UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

राज्य कर्मचारी‌ महासंघ ने होली मिलन पर कर्मठ पत्रकारों को किया सम्मानित 

Updated on: 04 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी -- उत्तर प्रदेश चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ द्वारा बुधवार को लोक निर्माण विभाग के अतिथि गृह में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर होली मिलन समारोह मे जनपद के कर्मठ कई पत्रकारों को शाल, मोमेंटो और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भारत सिंह यादव प्रदेश अध्यक्ष लोक निर्माण विभाग नियमित वर्क चार्ज, विशिष्ट अतिथि के रूप में पद्मनाथ त्रिवेदी प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश लोक निर्माण विभाग मिनिस्ट्रियल कर्मचारी संघ, महासंघ के जिला अध्यक्ष शशिकान्त श्रीवास्तव, महामंत्री शैलेंद्र शुक्ला,विशिष्ट नारायण तिवारी, महामंत्री सुरेश यादव, उपाध्यक्ष विजय मिश्रा उपस्थित रहे। इस अवसर पर जनपद के कर्मठ पत्रकारों और सेवानिवृत्त कर्मचारियों को शाल, मोमेंटो व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर वक्ताओं द्वारा सभी अतिथियों को अबीर लगाकर स्वागत किया गया।सभी आगन्तुकों पर गुलाब के पंखुड़ियों की बरसात करते हुए होली मिलन की हार्दिक बधाई दी गयी। इस कार्यक्रम में संगठन में भाईचारा बनाए रखने के लिए सभी वक्ताओं ने जोर दिया और कहा कि यही हमारी एकता और जनहित में सेवा भाव से किए गए कार्य के दृष्टिगत सरकार के ध्यानाकर्षण से ही चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के मृतक संवर्ग को समाप्त कर पुनर्जीवित कर नियुक्तियां करने की आशा एवं विश्वास संगठन को पूरी उम्मीद भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से है। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जयराज बहादुर सिंह, रामचंद्र गुप्ता, एसडी मिश्रा, अवध नारायण पांडे, देवी शंकर श्रीवास्तव, बी एन यादव, शेखर भट्ट, कुतुबुद्दीन, सोती सोनकर, शिवकुमार तिवारी, विजय मिश्रा, सुरेश कुमार श्रीवास्तव, श्याम सुंदर यादव, राजेश्वर पाण्डेय, मोहनलाल, प्रभु नाथ महतो, रविंद्र उपाध्याय, रामबदन यादव, निर्भय नारायण सिंह, अरविंद जायसवाल, बाबूलाल मौर्य, विजय श्रीवास्तव, मनोज कुमार, राकेश सिंह, संजय सोनकर, विजय यादव आदि उपस्थित रहे

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News