UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने हरी झण्डी दिखाकर यातायात माह-2025 का किया शुभारम्भ 

Updated on: 02 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी -- पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल द्वारा सड़क सुरक्षा, अनुशासन और जन जागरूकता को नई दिशा देने के उद्देश्य से यातायात पुलिस लाइन वाराणसी में शनिवार को यातायात माह नवंबर- 2025 का शुभारंभ किया गया। शुभारंभ की मौके पर पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने कहा कि यातायात नियमों का पालन केवल पुलिस की जिम्मेदारी नहीं बल्कि हर नागरिक का नैतिक कर्तव्य भी है।यह अभियान सिर्फ नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई करने तक सीमित नहीं रहेगा बल्कि हर नागरिक में सड़क सुरक्षा की जिम्मेदारी की भावना विकसित करना इसका मुख्य उद्देश्य है। अभियान के तहत शहर भर में चेकिंग, रैलियां, कार्यशालायें और जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हर नागरिक को सड़क सुरक्षा का सजग प्रहरी बनाना इस अभियान का मुख्य लक्ष्य होगा। दोपहिया वाहन चालकों के हेलमेट और चार पहिया चालकों को सीट बेल्ट लगाने हेतु सख्ती बरती जाएगी। नियम तोड़ने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई किया जायेगा। यातायात जागरूकता हेतु कॉलेज और स्कूलों में यातायात रैलियां, पोस्टर प्रतियोगिता और अन्य कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं को इस मुहिम से जोड़ा जायेगा। सार्वजनिक परिवहन चालकों के लिए नियम पालन और शिष्टाचार प्रशिक्षण कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएंगे। उन्होंने यातायात पुलिस कर्मियों को पूर्ण मनोयोग और जनता के प्रति संवेदनशीलता से कार्य करने के निर्देश दिए। शुभारंभ के अवसर पर पुलिस उपयुक्त लाइन प्रमोद कुमार, अपर पुलिस उपायुक्त यातायात अंशुमान मिश्रा, अपर पुलिस उपायुक्त लाइन वैभव बांगर, अपर पुलिस उपायुक्त प्रोटोकॉल जंग बहादुर सिंह,सहायक पुलिस आयुक्त यातायात सोमवीर सिंह सिरोही,सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज ईशान सोनी, सहित बड़ी संख्या में यातायात निरीक्षक और पुलिसकर्मी गण उपस्थित रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News