संवाददाता पुर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी।। थाना शिवपुर की रहने वाली पीड़िता ने आज संयुक्त पुलिस आयुक्त कार्यालय पहुंचकर एक प्रार्थना पत्र दिया प्रार्थना पत्र में पीड़िता ने बताया कि विनोद गुप्ता पुत्र जगदीश गुप्ता जो पेशे से रेलवे विभाग में कार्यरत है। वह पीड़िता को शादी का झांसा देकर सालों से शारीरिक शोषण करता रहा । और जब पीड़िता ने शादी के लिए दबाव बनाना शुरू किया तो विनोद गुप्ता जोकि थाना सिगरा के चित्तूपुर के रहने वाले हैं उन्होंने पीड़िता का अश्लील वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने का धमकी देना शुरू किया । यह सिलसिला पिछले काफी महीनों से चल रहा है । ना सिर्फ वीडियो वायरल करना बल्कि पीड़िता को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित भी करने लगा । जिससे अजीज होकर आज पीड़िता ने पुलिस आयुक्त कार्यालय न्याय की गुहार लगाई । समस्त प्रकरण की जांच एसीपी कैंट को सौंपी गई है ।